- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा, तीसरी लहर को निमंत्रण देना... संजय राउत
Posted by : achhiduniya
18 August 2021
भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही ‘जन आशीर्वाद यात्रा' एक तरह से कोरोना वायरस की तीसरी
लहर का निमंत्रण है। विभिन्न राज्यों में केंद्रीय मंत्री यह यात्रा कर रहें हैं। बुधवार
को संवाददाताओं से बातचीत में महाराष्ट्र के शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि
उन्होंने, बीजेपी से धैर्य रखने को कहा है। राज्य सभा सांसद
राउत ने दावा किया, जन आशीर्वाद यात्रा, तीसरी लहर को
निमंत्रण देना है। भाजपा यह जान-बूझकर कर रही है। एक मीडिया
संगठन द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को देश
के टॉप-5 मुख्यमंत्री की सूची में स्थान मिलने से संबंधित सवाल पर राउत ने कहा,बीजेपी ओपिनियन पोल को खारिज करने की कोशिश कर रही है क्योंकि इस सूची में
भाजपा के एक भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं है। उन्होंने पूछा, क्यों
इस सूची में एक भी भाजपा का मुख्यमंत्री शामिल नहीं है? राउत
ने आगे कहा कि अगर सर्वेक्षण के नतीजे उनके पक्ष में होते तो बीजेपी कार्यकर्ता
ढोल बजाते और उत्सव मनाते। शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा,हम भी कुछ आतिशबाजी करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में
ठाकरे देश के शीर्ष मुख्यमंत्री बनेंगे। महाराष्ट्र में
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद इसमें शामिल भारती पवार, कपिल पाटिल और भागवत कराड इस सप्ताह की शुरुआत से राज्य के
विभिन्न हिस्सों में लोगों से संपर्क स्थापित और हाल के चुनाव में BJP की जीत पर उनका आभार प्रकट करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं।