- Back to Home »
- Job / Education »
- दिल्ली के प्राइवेट-सरकारी स्कूलों में विदेशों से आएंगे स्पेशलिस्ट टीचर...
Posted by : achhiduniya
11 August 2021
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
ने मीडिया से बात करते हुए कहा, एक इंटरनेशनल लेवल पर शिक्षा
बोर्ड है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करता है और बहुत अच्छा
माना जाता है। छात्रों का सपना रहता है कि हमें भी इंटरनेशनल एजुकेशन बोर्ड की
शिक्षा मिलनी चाहिए। इस इंटरनेशनल लेवल के शिक्षा बोर्ड का पूरी दुनिया के अंदर
साढ़े पांच हजार स्कूलों के साथ करार हो रखे हैं। इनका कुछ सरकारों के साथ भी
समझौते हुए हैं। जैसे- अमेरिका, जापान, साउथ कोरिया आदि.. अब दिल्ली भी इनके साथ करार किया है।
दिल्ली
के छात्रों को अब विदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब दिल्ली के सरकारी
स्कूलों में विदेशों में जिस तरह से शिक्षा दी जाती है उसी स्तर का शिक्षा मिल
सकेगा। केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश में दो तरह की शिक्षा प्रणाली है। एक अमीरों
के बच्चों के लिए और दूसरी गरीबों के बच्चों के लिए जिन बच्चों के माता-पिता के
पास पैसा है,
वे अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में और जो
गरीब हैं वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाते हैं। इस करार के बाद अब
दिल्ली के गरीब
बच्चों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी, जिस शिक्षा के लिए बड़े-बड़े अमीरों के बच्चे तरसते हैं। केजरीवाल
ने बताया कि अब दिल्ली में भी विदेशों से एक्सपर्ट आएंगे और स्कूलों के टीचर्स की
ट्रेनिंग करवाएंगे। बच्चों का असेसमेंट कैसे होगा। एक्सपर्ट बताएंगे कि स्कूलों
में क्या-क्या कमियां हैं और उन्हें कैसे दूर किया जाए, जिससे स्कूल अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन सके।


