- Back to Home »
- Discussion »
- प्रशांत किशोर,कन्हैया कुमार, जिग्नेश व हार्दिक पटेल को बना सकती है कांग्रेस युवा चेहरा...
Posted by : achhiduniya
21 September 2021
कांग्रेस पार्टी की नजर विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव पर
है। चुनाव में जीत की दहलीज तक पहुंचने के लिए पार्टी जातीय समीकरणों के साथ
युवाओं पर दांव लगाएगी ताकि, 2024 के
चुनाव में जीत हासिल की जा सके। कांग्रेस के सामने
सबसे बड़ी चुनौती कमजोर संगठन है। इसके साथ पार्टी की जीत का सवर्ण, दलित और मुसलिम फार्मूला बिखर चुका है। इसलिए, पंजाब में जहां
चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी दलितों को
फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में लाई है। वहीं, पीढीगत बदलाव
भी किया है। युवाओं को साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस हर राज्य में महाअभियान चलाने की
तैयारी कर रही है। इसके तहत पार्टी ऐसे युवाओं को जोड़ने की कोशिश करेगी। जो
आंदोलन और संघर्ष से निकले हों। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ऐसे ही युवा है। हार्दिक
पटेल,प्रशांत किशोर इसलिए पार्टी
इन्हें साथ लेने की कोशिश कर रही है। कन्हैया कुमार का ताल्लुक
बिहार
के बेगुसराय है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने
किस्मत भी आजमाई थी पर वह भाजपा के गिरिराज सिंह से हार गए। बेगुसराय में भूमिहार
मतदाताओं की तादाद सबसे ज्यादा है और कन्हैया कुमार भी भूमिहार है। ऐसे में वह खुद
को साबित करने में विफल रहे।इसके बावजूद पार्टी मानती है कि बिहार में नए चेहरे की
जरुरत है। छात्र नेता के तौर पर उन्हें संगठन बनाने का अनुभव है। बिहार कांग्रेस
के नेता अमरिंदर सिंह कहते हैं कि कन्हैया के आने से पार्टी को फायदा होगा। क्योंकि,
कन्हैया वही मुद्दे और लड़ाई लड़ रहे हैं जिन्हें कांग्रेस उठाती
रही है।