- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मुसलमान ओवैसी से रहे होशियार-सावधान…इकबाल अंसारी
Posted by : achhiduniya
04 September 2021
आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी जगह बनाने के लिए
पूरी ताकत झोंक रहे एआईएमआईएम (AIMIM) के
राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी,अयोध्या में उनके खिलाफ विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। 7 सितंबर को प्रस्तावित शोषित वंचित समाज सम्मेलन में शामिल होने के औवैसी के लगे पोस्टर पर विवाद छिड़ गया है।
वजह है कि पोस्टरों में अयोध्या जिले की जगह फैजाबाद लिखा गया है। इस विवादित पोस्टर को लेकर अब संत समाज के साथ
मुस्लिम समाज की तरफ से भी सम्मेलन का विरोध शुरू हो
गया है। बाबरी पक्ष के मुख्य
पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला है। अंसारी ने कहा
कि औवैसी को अयोध्या पसंद नहीं आई इसलिए उन्होंने फैजाबाद लिखा। अंसारी के मुताबिक
ओवैसी ने पहला गलत काम यही कर दिया कि फैजाबाद लिखवाया। अंसारी ने कहा कि सारे
धर्म और सभी जाति के लोग जिले को अयोध्या लिखते हैं। फैजाबाद लिखने की ज़रूरत नहीं
थी। ओवैसी ने जो पोस्टर छपवाया है, वह बिल्कुल गलत है। हमारी मांग है कि फैजाबाद लिखे हुए पोस्टरों
को हटवाएं। अंसारी ने आगे रहा कि अयोध्या में ओवैसी की ज़रूरत नहीं है। मुस्लिमों
पर राजनीति करना नेताओं की सोच है।
ओवैसी
साहब जैसे नेताओं से लोग होशियार रहें। प्रदेश में धर्म की राजनीति करना मुसलमानों
को धोखा देना है। अंसारी ने साथ ही कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान ओवैसी से होशियार
रहें क्योंकि हिंदू और मुसलमान की राजनीति ओवैसी के अलावा कोई नहीं करता। गौरतलब है कि ओवैसी 7 सितंबर को राम नगरी अयोध्या जिले से चुनाव-प्रचार का बिगुल
फूंकेंगे। वह अयोध्या से अपना चुनावी दौरा शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान ओवैसी
रूदौली कस्बे में वंचित और शोषित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 8 सितंबर को असदुद्दीन ओवैसी का सुल्तानपुर में चुनावी कार्यक्रम
है। अपने दौरे के आखिरी दन 9 सितंबर को वह बाराबंकी जाएंगे।


