- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- मानसिक रोगों के साथ टेंशन-डिप्रेशन को भगाए डांस थेरैपी...
Posted by : achhiduniya
05 September 2021
रिसर्च के अनुसार डांस थेरैपी एक्टिविटी केवल टेंशन या डिप्रेशन के शिकार लोगों
के लिए ही कारगर साबित नहीं हुई है, बल्कि
इससे हेल्दी व्यक्ति को भी फायदा पहुंचा है। 23 क्लिनिकल
रिसर्च से पता चला है कि डांस और हिलने-डुलने की थेरैपी साइकोलॉजिकल समस्या वाले
बच्चों, युवा व बुजुर्ग मरीजों को ठीक करने में प्रभावी हो सकती है। डांस
फिजिकल एक्सरसाइज के रूप में पहले से ही
काफी फेमस है, लेकिन अब इसका मानसिक रोगों के इलाज के लिए थैरपी के रूप में भी इस्तेमाल होने लगा है।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ विशेषज्ञों का कहना है, उन्हें अपनी रिसर्च में डांस और झूमने जैसी फिजिकल एक्टिविटी से
डिप्रेशन, घबराहट कम होना और मनोवैज्ञानिक जख्म भरने में भी सफलता मिली है। रिसर्च के अनुसार, यही वजह
है कि अमेरिका जैसे पश्चिमी देशों में आने वाले शरणार्थी इस डांस थेरैपी का खूब
लाभ उठा रहे हैं।


