Posted by : achhiduniya 15 September 2021

शरीर के प्रमुख अंगों की बात की जाए तो फेफड़ों की अहमियत सबसे ज़्यादा है क्योंकि इन्हीं की वजह से हम सांस ले पाते हैं। नाक और सांस की नलियों के साथ मिलकर ये शरीर के भीतर शुद्ध ऑक्सीजन पहुंचाने और कॉर्बनडाइऑक्साइड को बाहर निकालने का काम करते हैं। भले ही ये शरीर के भीतर होते हैं पर किसी भी तरह के संक्रमण या प्रदूषण का सबसे ज़्यादा असर इन्हीं पर ही पड़ता है। फेफड़े को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए। खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, टमाटर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, अनानास
आम आदि में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, विटामिन सी से भरपूर आहार का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। विटामिन सी से भरपूर आहार में एंटीऑक्सीडेंट होते है,जो सांस लेने के बाद ऑक्सीजन को सभी अंगों तक पहुंचाने में मदद करते है। लहसुन का सेवन कफ को खत्म करने में सहायक होता है और अगर खाना खाने के बाद लहसुन खाया जाए तो ये छाती 

को साफ रखता है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लाइकोपेन युक्त आहार का सेवन करें जैसे टमाटर, गाजर, तरबूज, पपीता, शकरकंद और हरी सब्जियां। इस तरह के आहार में कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट होता है जो अस्थमा से बचाने में भी सहायक होता है, साथ ही इन्हें खाने से फेफड़ों के कैंसर का खतरा कम होता है। रोजाना भिगे हुए मुनक्का का सेवन करने से भी फेफड़े मजबूत होते हैं और 
बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है। अगर फेफड़ों में कफ जमा हो तो इसे खत्म करने के लिए तुलसी के सूखे पत्ते, कत्थान, कपूर और इलायची को बराबर मात्रा में पीस लें। अब इसमें नौ गुना चीनी मिलाकर पीस ले। इस मिश्रण को चुटकी भर दिन में दो बार खाएं। इससे फेफड़ों में जमा कफ खत्म होने में मदद मिलती है। मेथी के दाने फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मेथी की चाय पीने से म्यूकस का ब्रेकडाउन हो जाता है और उसका शरीर से बाहर निकलना आसान हो जाता है।  एक चम्मच मेथी दाने को थोड़े से पानी में 4-5 मिनट 

तक उबालें और फिर इसे छानकर गर्म-गर्म ही पी लें। दिन में 1 से 2 बार इसका सेवन करें। धूप को विटामिन डी का नैचुरल सोर्स माना जाता है जो फेफड़ों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में धूप सेकना फेफड़ों को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। ये शरीर को बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन से बचाता है, ऐसे में किसी रोग से जूझने का खतरा कम होता है, इसलिए कम से कम 20 मिनट भी रोजाना धूप सेकने से फेफड़े ज्यादा स्वस्थ रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए प्राणायाम से बेहतर कोई उपाय नहीं है। सबसे पहले जमीन पर पीठ सीधी करके बैठ जाइए। अब अपने आंखों को बंद करें और हाथों को ज्ञान मुद्रा में ले आएं। फिर अपने नाक से बाहर की वायु को धीरे-धीरे खींचें और पेट में हवा को भरने दें। इस दौरान आपका पेट और सीना हवा से फूल जाना चाहिए। अब 5 सेकेंड तक सांसों को रोककर रखें और फिर धीरे-धीरे बाहर छोड़ दें। इस क्रिया को दिन में कम से कम 10 बार करें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -