Posted by : achhiduniya 17 September 2021

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें बधाई दी, साथ ही उनकी सरकार की विफलताओं का हवाला देते हुए कहा कि उनके जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस, किसान विरोधी दिवस,कोरोना कुप्रबंधन दिवस और महंगाई दिवस के रूप में मनाना उपयुक्त रहेगा। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया, जब अगस्त में 15 लाख, जुलाई में 32 लाख, मई और अप्रैल में 2.27 करोड़ लोगों की नौकरियां खत्म होती हैं तो मन में सवाल उठता है कि सालाना 2 
करोड़ रोज़गार कहां हैं? आख़िर क्यों 61 लाख सरकारी पद केंद्र और राज्य सरकारों में ख़ाली पड़े हैं?सुप्रिया ने कहा,600 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए, प्रधानमंत्री के मुंह से सहानुभूति का एक शब्द नहीं निकला। आज 900 रुपये की रसोई गैस, 95 रुपये का डीज़ल और 120 रुपये पेट्रोल बिक रहा है। खाने के तेल में आग लगी हुई है, दाल के दाम आसमान छू रहे हैं। नोटबंदी के आपके तुग़लकी फ़रमान और बिना सोचे समझे गब्बर सिंह टैक्स लगाने की वजह से देश भर में उद्योग धंधे चौपट हो गए। उन्होंने दावा किया, मोदी जी, कोरोना काल में आपकी उदासीनता और विफलता ने तो देश में त्राहि-
त्राहि मचा दी। फ़ोटो तो आपने खूब खिंचायीं, लेकिन वैक्सीन के ऑर्डर देरी से दिए और बहुत कम दिए-इसीलिए आज तक मात्र 13 प्रतिशत जनता मतलब 18.7 करोड़ लोगों को ही दोनों खुराक लग पायी हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस है, उन्हें शुभकामनाएं, वह दीर्घायु हों। उन्होंने यह भी कहा,भारत के महान प्रधानमंत्रियों के जन्मदिवस को एक एक नाम दिया गया है, जैसे बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इंदिरा 

जी के जन्मदिन को कौमी एकता दिवस के रूप में, राजीव जी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस और अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुप्रिया ने सवाल किया, आज सुबह हर अख़बार के कवर पर पूरे पन्ने के विज्ञापनों में मोदी जी का मुस्कराता चेहरा देख कर यह ख़्याल आया कि मोदी जी के जन्मदिन पर उनकी कौन सी उपलब्धि का जश्न मनाया जाए? उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों 

पर नज़र डालते हैं तो बीते सात वर्षों में रोज़गार के लिए दर दर की ठोकरें खाते युवा, शोषित किसान, बंद उद्योग, ऑक्सीजन के बिना तड़प तड़प कर दम तोड़ते लोग, महंगाई से जूझती जनता, गैस छोड़ चूल्हा फूंकती महिलाएं, बड़े सरकारी उपक्रमों की बिक्री, भाजपा के सहयोगी संगठन बनी ईडी, सीबीआई एवं आयकर विभाग और कुछ ख़ास चिर परिचित बड़े पूंजीपतियों के चेहरे ही आंखों के सामने आते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस,किसान विरोधी दिवस, कोरोना कुप्रबंधन दिवस,महंगाई दिवस,उद्योग मंद, व्यापार बंद दिवस,पूंजीपति पूजन दिवस और ईडी, सीबीआई, आईटी रेड दिवस के रूप में मनाना उपयुक्त रहेगा। सुप्रिया ने कटाक्ष करते हुए कहा, सात साल की यह कुछ उपलब्धियां आज आपको शायद प्रेरित करें। अख़बार और टीवी पर सुर्ख़ियां बटोरना अलग बात है, पर सत्ता के नशे में आप भूल गए कि चुनी हुई सरकारें क़ानून, मर्यादा, राजधर्म और लोकहित से चलती हैं। आज आपके 71वें जन्मदिन पर आपकी सकुशलता के साथ ईश्वर से यह कामना है कि आपको यह भान कराएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -