- Back to Home »
- Discussion »
- नई पार्टी बनाकर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
Posted by : achhiduniya
27 October 2021
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी
के नाम का ऐलान नहीं किया। कैप्टन ने कहा कि वो नई पार्टी बनाएंगे लेकिन नाम क्या
होगा अभी ये तय नहीं है। उन्होंने कहा कि वो सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा,मैं एक पार्टी बना रहा हूं। अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम
क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता। जब
चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा। उन्होंने कहा कि समय आने पर हम सभी 117 सीटों पर
लड़ेंगे, चाहे
एडजस्टमेंट सीट हो या हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के सवाल पर
उन्होंने कहा कि जहां तक बात है, वो जहां से भी चुनाव लड़ेंगे
हम उनसे मुकाबला करेंगे। अमरिंदर सिंह
ने कहा कि वो किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर कल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
करेंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वो तीन बार पहले भी किसानों के विषय को लेकर अमित
शाह से मुलाकात कर चुके हैं। कल हम कुछ लोगों को अपने साथ ले जा रहे हैं, लगभग 25-30 लोग, और हम
इस मुद्दे पर गृह मंत्री से मिलेंगे।