- Back to Home »
- Discussion »
- बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या क्रिया पर प्रतिक्रिया है.. संवाददाताओं से बोले किसान नेता राकेश टिकैत
Posted by : achhiduniya
09 October 2021
किसान नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि यह एक क्रिया पर
हुई प्रतिक्रिया है और हम इसे गलत नहीं मानते हैं। लखीमपुर में केंद्रीय गृह
राज्यमंत्री अजय मिश्रा के स्वामित्व वाली एक एसयूवी और काफिले की अन्य गाड़ियों
ने किसानों को कुचल दिया गया था जिससे चार किसानों की मौत हो गई। टिकैत ने
संवाददाताओं से कहा,लखीमपुर खीरी में चार किसानों
को कारों के काफिले द्वारा कुचलने के बाद दो बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या क्रिया
पर प्रतिक्रिया है। मैं इन हत्याओं में शामिल लोगों को अपराध का दोषी नहीं
मानता। टिकैत
की यह चौंकाने वाली टिप्पणी तब आई जब किसानों ने लखीमपुर खीरी घटना के खिलाफ
शांतिपूर्ण विरोध के लिए एक श्रृंखला चलाने पर जोर देने की योजना बनाई है। दिल्ली
में हुए संवाददाता सम्मेलन में किसान संगठनों के अन्य नेताओं ने भी भाग लिया। टिकैत
ने गुरुवार को लखीमपुर हत्याकांड के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। टिकैत
ने यूपी सरकार को आशीष मिश्रा, जो केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा
के बेटे हैं,
को गिरफ्तार करने के लिए एक सप्ताह का नोटिस
दिया
और लखीमपुर खीरी मामले में एफआईआर में हत्या के आरोपी के रूप में दर्ज करने के लिए
कहा है। किसान संघों ने कहा है कि वे मंगलवार को लखीमपुर मार्च करेंगे और 18
अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन करेंगे। उन्होंने 26
अक्टूबर को लखनऊ में एक महापंचायत आयोजित करने की योजना बनाई है। उन्होंने अजय
मिश्रा को बर्खास्त करने और आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की भी मांग की है।