- Back to Home »
- Job / Education »
- महाराष्ट्र के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को इस तारीख से खोला जाएगा...
Posted by : achhiduniya
14 October 2021
महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री
उदय सामंत ने कहा, सभी गैर-कृषि कॉलेज, राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालय, डीम्ड विश्वविद्यालय, स्व-वित्तपोषित
विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध कॉलेज 20 अक्टूबर
से प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को
प्राथमिकता के आधार पर टीके की दोनों खुराक लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल वही
छात्र प्रत्यक्ष
कक्षाओं में उपस्थित हो सकते हैं जोकि टीके
की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्होंने कहा
कि जिन छात्रों ने अब तक टीके की दोनों खुराक नहीं ली है, उन्हें संबंधित कॉलेजों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द टीका
लगवाना चाहिए। कोरोना महामारी के चलते कई महीने तक बंद रहने के बाद राज्य में
स्कूलों को खोला गया है। कक्षा पांच से 12वीं तक
के स्कूलों को चार अक्टूबर से दोबारा खोला गया था। इसके बाद अब महाराष्ट्र में
यूनिवर्सिटी और कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि
शिक्षा संस्थानों के दुबारा खुलने के बाद एक साथ कितने छात्र कक्षा में बैठ सकते
हैं,इस बारे में अलग से आदेश जारी किया जाएगा। कोविड-रोधी टीके की
दोनों खुराक ले चुके छात्रों को ही कक्षा में उपस्थित रहने की अनुमति रहेगी। यह
जानकारी राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने दी।