- Back to Home »
- Tours / Travels »
- IRCTC अब रेलवे के साथ करेगा बसों की बुकिंग जाने प्रक्रिया...?
Posted by : achhiduniya
11 October 2021
IRCTC {इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन} अभी तक ट्रेन और फ्लाइट की बुकिंग कर रहा था, लेकिन यात्री को लास्ट माइल कनेक्टीविटी भी दी जाएगी यानी
फ्लाइट और ट्रेन के बाद अगर वो बस से जा रहा था, तो उसकी
बुकिंग की सुविधा भी IRCTC उपलब्ध कराएगा। IRCTC के रेल कनेक्ट एप (rail connect app) के जरिए आसानी से बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए यात्री से कोई
भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। हालांकि यह सेवा ट्रायल के रूप में काफी
पहले शुरू की गई थी, लेकिन सोमवार ट्रायल
सफल होने
के बाद पूरी तरह शुरू कर दी गई है। इसके के लिए IRCTC के साथ देशभर के करीब 50000 बस
ऑपरेटर जुड़ चुके हैं जो 22 राज्यों और 3 यूटी में सुविधा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगे। इन
ऑपरेटरों में प्राइवेट ऑपरेट और राज्य सरकार की बसें शामिल हैं। IRCTC के अनुसार नई सुविधा का ट्रायल कई माह पहले ही शुरू किया गया
था। ट्रायल के दौरान रोजाना करीब 2000 से 2500 हजार यात्री IRCTC रेल कनेक्ट एप के माध्यम से
बुकिंग कर रहे हैं। ट्रायल सफल होने के बाद सोमवार को IRCTC ने इसे विधिवत लांच कर दिया है। इसमें पैसेंजरों से किसी भी तरह का अतिरिक्त
शुल्क नहीं लिया जाएगा।