- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- ‘डीप फ्रीजर’ में चली गई समाप्त हो चुकी ताकत है कांग्रेस... TMC
Posted by : achhiduniya
03 December 2021
कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में ला रही टीएमसी, ने अपने मुखपत्र ‘जागो
बांग्ला’ में कहा
कि वह भारतीय जनता पार्टी से
लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के खिलाफ प्रशांत किशोर के ताजा ट्वीट का जिक्र करते हुए आलेख में कहा गया है कि सिर्फ
चुनाव रणनीतिकार ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेता भी
पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं। ‘डीप
फ्रीजर में कांग्रेस’ शीर्षक वाले आलेख में
कहा गया
है,टीएमसी लंबे समय से यह कह रही है कि कांग्रेस एक समाप्त हो चुकी
ताकत है। उसमें भाजपा से लड़ने का जज्बा नहीं है। पार्टी अंदरूनी कलह से इस कदर
उलझी हुई है कि उसके पास विपक्ष को संगठित करने के लिए शायद ही समय या ऊर्जा है। संप्रग
(संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) का अस्तित्व नहीं रह गया है। इसमें कहा गया है,देश को फिलहाल एक वैकल्पिक मोर्चे की जरूरत है और विपक्षी दलों
ने वह जिम्मेदारी ममता बनर्जी को दी है। वे खालीपन को भरने के लिए उनकी ओर देख रहे हैं। वह
वर्तमान में देश में सबसे लोकप्रिय विपक्षी चेहरा हैं। किशोर ने कांग्रेस के
वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर