- Back to Home »
- Politics »
- घर पर लड़का (राहुल गांधी) है, जो लड़ नहीं सकता..स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर कटाक्ष
Posted by : achhiduniya
30 January 2022
आगरा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जन संवाद किया और फिर डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस पर भी जमकर
निशाना साधा है। इस दौरान भाजपा नेता ने कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका
गांधी के स्लोगन लड़की हूं लड़ सकती हूं का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि सपा बदले की राजनीति
करती है और उसके उम्मीदवार अभी से ही बदला लेने की बात कर रहे हैं। लोगों को धमका
रहे हैं। प्रियंका गांधी के स्लोगन
लड़की हूं, लड़
सकती हूं को लेकर मीडिया के एक सवाल पर स्मृति ईरानी ने
राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, क्योंकि वो (प्रियंका गांधी)
संकेत दे रही हैं कि घर पर लड़का (राहुल गांधी) है, जो लड़
नहीं सकता है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस का आखिरी सवाल था और इसके बाद स्मृति ईरानी
मुस्कराते हुए वहां चली गईं। इसके बाद उन्होंने आगरा के अलग अलग इलाकों में डोर
टू डोर कैंपेन करते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की। यही नहीं, हाल ही में भाजपा में होने वाली सपा संरक्षक
मुलायम सिह यादव की
बहू अपर्णा यादव ने भी प्रियंका गांधी के इस स्लोगन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने
कहा, क्या पंजाब में लड़कियां नहीं है, प्रदेश
में कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ने पार्टी में महिलाओं को नजरअंदाज करने का आरोप
लगाया है। यूपी चुनाव में कांग्रेस को ये
नारा याद आ रहा है, लेकिन वह बाकी जगह इसे क्यों नहीं लागू कर रही
हैं? गौरतलब है की यूपी विधानसभा चुनाव के पहले
चरण का मतदान 10 फरवरी हो होना है और इसी वजह
से सभी राजनीतिक दल प्रचार में लगे हुए हैं।