- Back to Home »
- Discussion »
- करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के जी-23 ग्रुप की गुपचुप मीटिंग शुरू...
Posted by : achhiduniya
11 March 2022
बीते 10 मार्च का दिन कांग्रेस के लिए बुरी खबर लाया। देश
के सबसे बड़े राज्य में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी वहां कांग्रेस के खाते
में महज दो सीट आई। इतना ही नहीं पार्टी का वोट शेयर भी दो प्रतिशत से कम रहा।
कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में अपनी सत्ता भी गंवा दी। कांग्रेस को यहां 18 सीट
मिली। 2017 में कांग्रेस ने यहां 77 सीट जीतकर सत्ता बनाई थी। लेकिन इस बार आम
आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सपनों पर झाड़ू फेर दिया। यही नहीं पार्टी ने उन
राज्यों में भी कमजोर प्रदर्शन किया जहां उसे वापसी की उम्मीद थी, इसमें
उत्तराखंड, गोवा और
मणिपुर शामिल है। कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद पार्टी का असंतुष्ट खेमा यानि जी-23 ग्रुप फिर एक्टिव हो गया है। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर
पर ग्रुप के नेताओं ने मुलाकात की है। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और
मनीष तिवारी भी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने ऑल इंडिया कांग्रेस की आपात बैठक
बुलाने और जल्द से जल्द कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की है। देश के राज्यों
में सिलसिलेवार पतन के बाद एक बार फिर कांग्रेस का