- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- अच्छी नींद चाहते है तो अपनाए यह तरीका...
Posted by : achhiduniya
26 March 2022
आप दिन भर कड़ी मेहनत करके थक हार कर घर आते है
लेकिन आपको बिस्तर पर जाने के बाद ठीक से नींद ना आने का सबसे बड़ा कारण खराब
लाइफस्टाइल होता है। अपनी कुछ आदतों में सुधार करके अच्छी नींद पाई जा सकती है। रात
में ढंग से ना सो पाना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। यह आपकी सेहत को
नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है। ऐसे में अनिद्रा से छुटकारा पाना जरूरी हो
जाता है। सोने से करीब एक घंटे पहले तक मोबाइल का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देना
चाहिए। ऐसा करने पर आपका
माइंड रिलेक्स्ड होगा। बेड के किनारे बैठकर अपने पूरे
शरीर को ढीला छोड़ दें और हाथ पैर नीचे लटकाकर दो मिनट बैठ जाएं। लंबी गहरी सांसें
लें और मन को शांत करें। इस तकनीक से बॉडी आराम और शांत महसूस करती है। कमरे की सभी
लाइटों को बंद रखें। आंखों पर रोशनी पड़ते रहना नींद ना आने का कारण हो सकता है। कमरें
में ठंडक 65 से 72 डिग्री के बीच रखें, इससे
नींद का माहौल
बनता है। कोशिश करें कि आप बेड पर कॉटन के हल्के कपड़े पहनकर लेटें। आपका
शरीर जितना कम्फर्टेबल महसूस करेगा आपको नींद भी उतनी ही अच्छी आएगी। अपने बेड पर
लेटकर अच्छे ख्यालों को मन में लाएं। सोचें जैसे कि आप खुली वादियों में हैं। अच्छे
ख्याल सोचने पर नींद जल्दी आती है। यदि सोने के समय कुछ तनावपूर्ण सोचा जाए तो उसका
नींद पर विपरीत असर होता है।