- Back to Home »
- Politics »
- भाजपा की बी टीम है बसपा...राहुल गांघी
Posted by : achhiduniya
04 March 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
के साथ शुक्रवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए
कहा,उत्तर प्रदेश में पहले एक पार्टी हुआ करती थी बसपा। अब ख़त्म हो
गई है। बसपा अब भाजपा की बी टीम बन कर रह गई है। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी को आप बखूबी जानते है। पुलिस थानों में वे क्या
करते है, कैसे गुंडागर्दी करते
हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही
प्रदेश में बेरोजगारी और मंह्गाई जैसी समस्याओं का समाधान कर सकती है। कांग्रेस को
काम करना आता है, काम करवाना भी आता है। कांग्रेस नेता ने पीएम डबल
इंजन सरकार के कथन का उपहास करते कहा कि वास्तव में यह अम्बानी और अडानी का डबल
इंजन है। उन्होंने कहा कि भाजपा का वास्तविक हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है।
भाजपा धर्म बल्कि झूठ के आधार पर लोगों से वोट मांगती है।