Posted by : achhiduniya 26 June 2022

महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी पर {शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी} गठबंधन सरकार पर बगावत का ग्रहण लग गया है,जिसके चलते शिवसेना के मामले में एकनाथ शिंदे की अगुआई वाला बागी गुट 41 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है।  हो सकता है कि शिवसेना के चुनाव चिह्न तीर-कमान को लेने के लिए वह चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाए अगर ऐसा होता है तो चुनाव आयोग को पैरा 15 के तहत प्रक्रिया अपनाते हुए समर्थन की जांच करके अपना फैसला देगा। एकनाथ शिंदे भले ही शिवसेना के ज्यादातर 
विधायकों के अपने पाले में होने का दावा कर रहे हों, लेकिन शिवसेना पर हक जमाने और चुनाव चिह्न तीर-कमान को पाने की उनकी तथाकथित कोशिश की राह आसान रहने वाली नही। इसकी वजह है,चुनाव आयोग के नियम और प्रक्रिया। किसी भी पार्टी को मान्यता देने और उससे जुड़े चुनाव चिह्न को आवंटित करने का काम चुनाव आयोग करता है। चुनाव आयोग किसी भी पार्टी को मान्यता देने और चुनाव चिह्न आवंटित करने का काम 1968 के चुनाव चिन्ह
(आरक्षण और आवंटन) आदेश के तहत करता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबि, जब भी किसी राजनीतिक दल में विधायिका के बाहर विभाजन का मुद्दा उठता है तो 1968 के सिंबल ऑर्डर का पैरा 15 लागू होता है। इस पैरा में लिखा है कि जब आयोग संतुष्ट हो जाए कि किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल में विरोधी गुट या समूह हैं,जिनमें से हरेक दावा कर रहा हो कि वही पार्टी है, तब चुनाव आयोग मामले के सभी उपलब्ध तथ्यों व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों 
के प्रतिनिधियों की सुनवाई करेगा अन्य इच्छुक व्यक्तियों की भी बात सुनेगा। उसके बाद तय करेगा कि कौन सा प्रतिद्वंद्वी वर्ग या समूह मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है।  आयोग चाहे तो ऐसे किसी प्रतिद्वंद्वी गुट या समूह में से किसी को भी ये अधिकार न दे। प्रेस खबर के मुताबिक, किसी पार्टी में विवाद होने पर चुनाव आयोग पहले ये देखता है कि किस गुट के पास कितना समर्थन है। ये संगठन और विधायिका, दोनों के स्तर पर देखा जाता है। आयोग उस दल की शीर्ष समितियों 

और निर्णय लेने वाले निकायों की पहचान करता है। फिर ये पता लगाता है कि उनके कितने सदस्य या पदाधिकारी किस गुट का समर्थन करते हैं। आयोग इस दौरान हर खेमे को समर्थन देने वाले सांसदों और विधायकों की गिनती भी करता है। उसके बाद अपना फैसला देता है। चुनाव आयोग का ये नियम मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के विवादों पर लागू होता है।  पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों में मतभेद के मामलों में चुनाव आयोग आमतौर पर प्रतिद्वंद्वी गुटों को सलाह देता है कि वे अपने मतभेदों को अपने 

आप हल कर लें या अदालत जाएं। पार्टी पर अधिकार और चुनाव चिह्न को लेकर आयोग का फैसला ऐसे सभी प्रतिद्वंद्वी गुटों या समूहों पर बाध्यकारी होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -