Posted by : achhiduniya 10 June 2022

गुर्दे हमारे शरीर में स्थित खून की गंदगी व विषाक्त तत्त्वों को छानकर खून को शुद्ध करने का कार्य करते हैं,यह गंदगी व विषाक्त तत्त्व मूत्र द्वारा बाहर निकल जाते हैं। यदि गुर्दे कमजोर हो जाएं और इनकी सक्रियता कम हो जाती है,तब खून के छानने व साफ होने की प्रक्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है और खून विषजन्य हो जाता हैं। यदि विष अधिक बढ़ जाता है। तब यूरेनिया जैसी मृत्यु कारक बीमारी की संभावना हो सकती है।*कारण:- दूषित पदार्थों का अधिक सेवन, अनियमित, अव्यवस्थित व असंतुलित जीवन शैली, संक्रमण और पानी कम पीने के कारण यह रोग हो जाता है।*लक्षण:- सर्दी के साथ बुखार आ सकता है। गुर्दों के स्थान पर तीव्र दर्द की शिकायत 
रहती है साथ ही कमर व रीढ़ की हड्डी में दर्द हो जाता है। जीभ गंदी रहने लगती है और त्वचा का रंग सफेद पड़ने लगता है। बूंद-बूंद बहुत तकलीफ के साथ पेशाब आना या बंद हो जाने की शिकायत हो सकती है। आँखों के नीचे व पैरों में सूजन आ जाती है। मूत्र त्यागते समय गर्मी व दर्द का एहसास होना। पेशाब का रंग लाल या मटमेला सा होना। मंदाग्नि हो जाती है जिससे रोगी को भूख लगनी बंद हो जाती है। *प्राकृतिक उपचार:- कब्ज के निवारण के लिए सबसे पहले ध्यान दें। 
गुर्दों को अधिकतम विश्राम दीजिए। मल, मूत्र, त्वचा और संतुलित श्साव-प्रश्वास के जरिएं शरीर की गंदगी को भलीं-भांति बाहर निकालने का अभ्यास करें। प्रातः तथा सांय शक्ति तथा सामर्थ्य अनुसार भ्रमण करें। मिट्टी पट्टी पेडू पर रखें और एनिमा लें सकते हैं। ठंडा कटिस्नान पाँच मिनट तक लेना लाभप्रद है। पेट की सूती व ऊनी लपेट बहुत ही फायदेमंद है। जीवनी शक्ति बढ़ाने के लिए दो-तीन दिन तक अधिकतम पानी और क्षारीय रसाहार पर उपवास करें। इसके बाद चोकर सहित आटा, कणी वाले चावल, फल व 

अन्य हरी सब्जियों का सेवन करें। अम्लीय पदार्थ जैसे कि गरिष्ठ व तले हुए आहार,मिर्च,मसाले, चटपटा तैलीय आहार,चीनी,चाय,काफी, मैदा व अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ दिन तक दूध तथा घी से दूर रहें। सुबह भोजन के स्थान पर पाव भर क्षारीय फल लें। दोपहर तथा शाम को चोकर सहित आटे की रोटी और हरी सब्जियां खाएं तथा दोपहर बाद तीन बजे के आस-पास मौसमी, गाजर या खीरा जो भी उपलब्ध हो एक ग्लास रस पीना हितकारी है। गुर्दा रोग से स्वस्थ होने के बाद सुबह क्षारीय फल के साथ एक ग्लास दूध लिया जा सकता है और दो भोजन में एक चम्मच घी का सेवन भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -