Posted by : achhiduniya 30 June 2022

हमारे यहां बचपन से एक श्लोक सिखाया जाता है, और ये श्‍लोक हम सबने सुना है- उद्यमेन ही सिध्यन्ति, कार्याणि ना मनौरथे: यानि उद्यम करने से ही सिद्धि मिलती है, सिर्फ सोचते रहने से कुछ नहीं होता, और सोचने वालों की कमी नहीं होती। इस श्लोक के भाव को अगर मैं आज के समय के हिसाब से थोड़ा बदल करके कहूं तो मैं ये कहूंगा कि MSME’s के उद्यम से ही आत्मनिर्भर भारत अभियान को सिद्धि मिलेगी, भारत सशक्त होगा। कहने को तो आप लोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी हैं, लेकिन 21वीं सदी का भारत जिस ऊंचाई को प्राप्त करेगा, उसमें आप सभी की भूमिका बहुत अहम है। आज पूरी दुनिया भारत की अर्थव्यवस्था की गति को देखकर 
प्रभावित है और इस गति में बहुत बड़ी भूमिका हमारे MSME सेक्टर की है। इसलिए MSME आज Macro Economy की मजबूती के लिए जरूरी हैं। आज भारत जितना निर्यात कर रहा है, उसमें बहुत बड़ा हिस्सा MSME सेक्टर का है। इसलिए MSME आज Maximum Exports के लिए जरूरी हैं। MSME सेक्टर को मजबूती देने के लिए पिछले आठ साल में हमारी सरकार ने बजट में 650 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी की है। और इसलिए हमारे लिए MSME का मतलब है - Maximum Support to 
Micro Small and Medium Enterprises! इस सेक्टर से 11 करोड़ से भी अधिक लोग इससे direct-indirect जुड़े हुए हैं। इसलिए MSME आज Maximum Employment के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए जब 100 साल का सबसे बड़ा संकट आया तो, हमने अपने छोटे उद्यमों को बचाने के साथ ही उन्हें नई ताकत देने का भी फैसला किया। केंद्र सरकार ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम के तहत साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए की मदद MSMEs के लिए सुनिश्चित की।भारत का एक्सपोर्ट 
लगातार बढ़े, भारत के प्रॉडक्ट्स नए बाजारों में पहुंचें इसके लिए देश के MSME सेक्टर का सशक्त होना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार, आपके इसी सामर्थ्य, इस सेक्टर की असीम संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही है, नई नीतियां बना रही है। हमारे देश के हर जिले में, हर हिस्से में जो हमारे अद्भुत उत्पाद हैं, उन लोकल उत्पादों को हमने ग्लोबल बनाने का संकल्प लिया है। प्रयास ये है कि मेक इन इंडिया के लिए लोकल सप्लाई चेन बने, जो भारत की विदेशों पर निर्भरता कम कर सके। अब इसलिए MSME सेक्टर का विस्तार करने पर अभूतपूर्व बल दिया जा रहा है। इसी 
कड़ी में आज अनेक नई योजनाएं लॉन्च की गई हैं। हज़ारों करोड़ रुपए की ये योजनाएं, MSME की क्वालिटी और प्रमोशन से जुड़ी हैं। MSME इकोसिस्टम को और सशक्त करने के लिए लगभग 6 हजार करोड़ रुपए की ramp स्कीम हो, First time exporters को प्रोत्साहन देने का कार्यक्रम हो, और प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन प्रोग्राम के दायरे को बढ़ाने का निर्णय हो, सरकार के इन महत्वपूर्ण प्रयासों से भारत के MSME सेक्टर को और गति मिलने वाली है। थोड़ी देर पहले देश की 18 हज़ार MSMEs को 500 करोड़ 
रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं, आपके सामने डिजिटली, already उनके एकाउंट को पैसे चले गए। 50 हजार करोड़ रुपए के सेल्फ रिलायंट इंडिया फंड के तहत 1400 करोड़ रुपए से अधिक MSMEs के लिए रिलीज़ हुए हैं। सभी लाभार्थियों को, पूरे MSME sector को मैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। अभी यहां मंच पर आने से पहले मुझे अनेक साथियों से बातचीत करने का अवसर मिला और उन लोगों से मैं बात कर रहा था जिनको सरकार की किसी न किसी योजना का उन्‍हें लाभ मिला था। अब उनहोंने उसमें अपने टेलेंट्स, अपने परिश्रम

अपनी स्किल इन सबको लगा करके एक नई दुनिया खड़ी कर दी है। बातचीत के दौरान जिस प्रकार का आत्मविश्वास मैं इन मेरे नौजवान ज्‍यादतर थे, हमारी माताएंबहनें थीं, बेटियां थीं। उन सब उद्यमियों में मैं जो अनुभव कर रहा था, वो आत्मविश्वास और आत्मनिर्भर भारत का जो अभियान है उसमें एक नई ऊर्जा का एहसास होता था। शायद मुझे ज्‍यादा समय होता तो मैं और घंटों तक उनसे बातें करता रहता कि हरेक के पास कुछ न कुछ कहने को है, हरेक के पास अपना अनुभव है
हरेक का अपना एक साहस है, हरेक ने अपनी आंखों के सामने अपनी प्रतिष्‍ठा को बनते देखा है। ये अपने-आप में बड़ा सुखद अनुभव था। आज बहुत से साथियों को पुरस्कार भी मिला है। जिन साथियों ने पुरस्‍कार प्राप्‍त किया है उनको मैं बधाई तो देता हूं लेकिन जब पुरस्‍कार मिलता है तो अपेक्षाएं जरा ज्‍यादा बढ़ जाती हैं। हम चाहेंगे कि आपने जो किया है, अब एक बहुत बड़ी छलांग लगाएं। आपने जो किया है उससे आप अनेकों को प्रेरित करें और एक ऐसा माहौल हम बना दें कि अब आगे ही आगे जाना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हिमालय में 150 साल बाद मिला नीले-बैंगनी फूलों वाला दुर्लभ पौधा, आयुर्वेद में संजीवनी से कम नहीं।@ राजस्थान के बुटाटी धाम में 22 करोड़ का घोटाला, चढ़ावे के सोने-चांदी गायब।@ असम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ तेज की लड़ाई, 472 करोड़ के ड्रग्स किए गए नष्ट।@ दिल्ली में कीचड़ के छींटे पड़ने पर शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, पांच आरोपी पकड़े गए।@ J&K को राज्य का दर्जा दिलाने दिल्ली नहीं तो क्या ट्रंप के व्हाइट हाउस जाएं?- उमर अब्दुल्ला।@ दिल्ली में DDA की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर 72 घंटे के अंदर चलेगा बुलडोजर।@ भारत में कोरोना लौटा, आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद अलर्ट- 8 एक्िक बव केस।@ 81 घंटे बाद खत्म हुआ पुणे के मोशी हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन, मलबे से 9 शव बरामद।@ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिलेगा एयरपोर्ट का मजा, हर प्लेटफॉर्म पर AC रूम, होटल और फूड कोर्ट, 400 करोड़ से कायाकल्प।@ बेंगलुरु में महिला से अश्लील हरकत करने वाला डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार, टॉयलेट के बहाने घर में घुसा था।@ कश्मीर के अनंतनाग में 60 मिनट में 2 बार बादल फटने से भारी तबाही, पहलगाम के होटलों में घुसा पानी, नदियां उफान।@ चेन्नई के स्कूली बच्चों को बड़ा तोहफा-कल से चलेंगी 41 स्पेशल स्कूल बसें, हर दिन लगेंगे 134 चक्कर।@ यास्तिका ने लॉर्ड्स में शतक जड़ बनाया गजब का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बन गई दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी।@ लंदन में फैमिली टाइम एंजॉय करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती और दोस्तों के साथ लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ।@ UP में 35 करोड़ का महा-लक्ष्य! सी एम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण।@ नेपाल में फिर सड़कों पर जेन-जी, सरकार की नीतियों और व्यवस्था से हताश दो लोगों ने किया आत्मदाह।@ खाड़ी में गूंजे खतरे के सायरन, ईरान के इंतकाम से थर्राए बहरीन और कतर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -