Posted by : achhiduniya 11 July 2022

आपको लखपति बनाने में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की स्कीम आपकी मदद करेगी। अच्छी बात यह है कि रोजाना 30 रुपये की बचत से आप पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा और अपने सभी खर्चों के बाद भी आसानी से इतनी बचत कर सकते हैं। जिसके बाद म्यूचुअल फंड में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए रेग्युलर निवेश करना होगा। आइए जानते हैं 30 रुपये की रोज बचाकर कैसे बना सकते हैं 6 लाख रुपये का फंड। ऐसे बनेगा 6 लाख का फंड- अगर आप रोजाना के आधार पर 30 रुपये की बचत 
करते हैं तो यह महीने में 900 रुपये होगा। आपको हर महीने 900 रुपये बेहतर म्यूचुअल फंड की स्कीम में SIP के जरिए निवेश करना होगा। यह निवेश आपको 15 साल तक करना होगा। बाजार में ऐसे कई म्यूचुअल फंड हैं, जिन्होंने पिछले 15 साल में 15 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया। अगर इतना ही रिटर्न आपको मिलता रहे तो 15 साल बाद आपके पास 6 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। कितना होगा फायदा- अगर आप किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में 15 साल तक 
निवेश करते हैं तो आपका कुल निवेश 1,62,000 रुपये होगा। वहीं आपकी एसआईपी की कुल वैल्यू 6,01,656 रुपये होगी यानी आपको 4,39,656 रुपये का फायदा होगा। इन फंड ने दिए हैं 15% रिटर्न- म्यूचुअल फंड रिटर्न की बात करें तो कुछ बेहतर स्कीम्स ने 15 साल में 15 फीसदी रिटर्न दिए हैं। आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी फंड में 15 साल में 15.20 फीसदी, डीएसपी इक्विटी ऑपर्चुनिटी फंड में 14.67 फीसदी, फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड- डायरेक्ट प्लान में 16.52 फीसदी, HDFC टॉप 100 फंड में 15.17 फीसदी का रिटर्न मिला है। म्यूचुअल फंड स्कीम को निवेशकों के लिए और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 
सेबी ने बड़ा फैसला किया है। इस फैसले के बाद आपका मुनाफा बढ़ जाएगा।  मतलब साफ है कि सेबी ने टोटल एक्सपेंस रेश्यो यानी TER घटा दिए हैं। कम TER म्यूचुअल फंड में निवेश को आसान बनाने के साथ निवेशकों का रिटर्न भी बढ़ाएगा। नए नियम के मुताबिक अब म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वालों से एक्सपेंस रेश्यो वसूला जाएगा। अब टोटल एक्सपेंस रेश्यो 2.25 फीसदी हो जाएगा। ये इक्विटी स्कीम पर 1 फीसदी होगा. वहीं, क्लोज एंडेड स्कीम पर 

1.25 फीसदी चार्ज लगेगा। ऐसे निकाल सकते हैं एक्सपेंस रेश्यो:- यह रेश्यो (अनुपात) है जो म्यूचुअल फंड के प्रबंधन (मैनेजमेंट) पर आने वाले खर्च को प्रति यूनिट के रूप में बताता है। किसी म्यूचुअल फंड का एक्सपेंस रेश्यो निकालने के लिए उसकी कुल संपत्ति (एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM) में कुल खर्च से भाग दिया जाता है। {नोट:- किसी भी निवेश से पहले बैंक की ताजा ब्याज दर के अलावा शर्ते व इनवेसमेंट जोखिम पर जरूर ध्यान दे]
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -