Posted by : achhiduniya 04 July 2022

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के भीतर फूट की भी अटकलें हैं क्योंकि पार्टी विधायकों का एक वर्ग खुश नहीं बताया जा रहा। अजीत पवार के एक करीबी ने कहा कि वरिष्ठ नेता को लगता है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर उनका स्वाभाविक दावा है, लेकिन शरद पवार इस पद के लिए पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के नाम पर भी विचार कर रहे हैं। एनसीपी के 53 में से 46 विधायक ही विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में हिस्सा लेने के लिए विधान भवन पहुंचे। दो एनसीपी विधायक जेल में बंद 
हैं। भाजपा के नरवेकर 164 मतों के साथ अध्यक्ष चुने गए। महा विकास अघाड़ी (राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना) ने स्पीकर पद के लिए राजन साल्वी को अपना उम्मीदवार बनाया था। रविवार को चुनाव में भाग नहीं लेने वाले एनसीपी के पांच विधायक दत्तात्रेय भराने, बबन शिंदे, नीलेश लंके, दिलीप मोहिते और अन्ना बंसोडे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ विधायक अनिल देशमुख और नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, जिन्होंने मतदान नहीं किया। एनसीपी नेताओं ने 
कहा कि एक जुलाई को भराने की मां गिरिजाबाई का निधन हो गया था, जबकि शिंदे निजी यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया में थे। देर से विधान भवन पहुंचने के कारण मोहिते और बंसोडे को मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया गया। लांके से संपर्क नहीं हो सका। मतदान प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहने वाले इन विधायकों में से अधिकांश राकांपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के करीबी माने जाते हैं। इस मामले से वाकिफ लोगों ने बताया कि शिवसेना के विभाजित होने 
से पहले एनसीपी का एक वर्ग बीजेपी के साथ फिर से जुड़ना चाहता था। हालांकि, राकांपा प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले इस तरह के कदम के पक्ष में नहीं थे। रविवार देर शाम शरद पवार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें पार्टी के विधायकों के मतदान नहीं करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। अजीत पवार ने स्पीकर के चुनाव के दौरान एनसीपी विधायकों के अनुपस्थित रहने पर कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं,मोहिते ने कहा, मैं समय पर पहुंच गया लेकिन मुझे वॉशरूम का इस्तेमाल करना पड़ा। मतदान प्रक्रिया उसी समय के आसपास शुरू हुई। बाद में मैंने सुरक्षा कर्मियों से मुझे अंदर जाने की अनुमति देने की अपील की,लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ऐसा कुछ भी नहीं है कि हम पार्टी के खिलाफ हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -