Posted by : achhiduniya 10 July 2022

कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि गुजरात के लोग दो दशकों से अधिक समय से भाजपा के अहंकार और कुशासन से तंग आ चुके हैं तथा यह 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रतिबिंबित होगा क्योंकि वे सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ मतदान करेंगे। दोशी ने कहा, कांग्रेस ने एक रणनीति बनाई है और पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व सबकुछ बारीकी से देख रहा है और हमें निर्देश दे रहा है कि चुनाव में क्या नीति अपनाई जाए। हमने इस चुनाव को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल के खिलाफ लड़ाई बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम 
विपक्ष नहीं बनाना चाहती। कांग्रेस के सामने दूसरी चुनौती अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम जैसी पार्टी हैं, जो गुजरात में निरंतर अपनी स्थिति मजबूत करते हुए कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में हाल के समय में कई रैलियां की हैं और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोगों से उसे वोट नहीं 
देने की अपील की है। केजरीवाल का कहना है कि कांग्रेस के पास भाजपा को हराने की क्षमता नहीं है। गुजरात में आप भाजपा को कड़ी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को हराने संबंधी चुनौती सहित आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जैसे दलों से अपना जनाधार बचाने जैसी दोहरी चुनौतियों का सामना कर रही है। आप और एआईएमआईएम जैसे दल गुजरात में काफी सक्रिय हो गए हैं और अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता ने दावा किया है कि लोग इस साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव में उनकी पार्टी को वोट देंगे क्योंकि राज्य की आम जनता भाजपा के दो दशकों से अधिक समय से चल रहे कुशासन से तंग आ चुकी है,लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि कांग्रेस गुजरात में मजबूत स्थानीय नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमी के अलावा अंदरूनी कलह से भी जूझ रही है।  
 
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -