Posted by : achhiduniya 24 July 2022

मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए अंग्रेजी के तीन स्थापित लेखकों की पहले से चल रहीं किताबों को हिन्दी में ढालने का काम पूरा करने की ओर बढ़ रही है और ये पुस्तकें नए सत्र में विद्यार्थियों के हाथों में पहुंचकर चिकित्सा शिक्षा की सूरत बदल सकती हैं। बीते दिनो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जनवरी को इंदौर में गणतंत्र दिवस समारोह में घोषणा की थी कि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में भी कराई जाएगी ताकि अंग्रेजी न जानने वाले 
प्रतिभावान विद्यार्थी भी डॉक्टर बनकर जीवन में आगे बढ़ सकें। इसके बाद राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के फैसले के मुताबिक सात फरवरी को एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई थी। अमृत महोत्सव यानी आजादी के 75 साल बाद मध्य प्रदेश में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पढ़ाई का वैकल्पिक माध्यम बनने जा रही है। इस सिलसिले में लंबे समय से चल रही महत्वाकांक्षी कवायद सितंबर के आखिर में शुरू होने वाले नए अकादमिक सत्र में अपने मुकाम पर पहुंच सकती है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए अकादमिक सत्र 
में देश के प्रमुख हिन्दी भाषी प्रांत में निजी और सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के कुल 4,000 विद्यार्थियों को अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी की किताबों से भी पढ़ाई का विकल्प मिल सकता है। वहीं एक संबंधित समिति के सदस्य और फिजियोलॉजी के पूर्व सह प्राध्यापक डॉ. मनोहर भंडारी ने बताया कि राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले 60 से 70 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दी माध्यम के होते हैं और अंग्रेजी की किताबों के 
कारण उन्हें सबसे ज्यादा समस्या प्रथम वर्ष में ही होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में भी पहले की तरह जारी रहेगी, हालांकि शिक्षकों से अपील की गई है कि वे खासकर एमबीबीएस पाठ्यक्रम की कक्षाओं में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा दें। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय परीक्षार्थियों को 'हिंग्लिश' (हिन्दी और अंग्रेजी का मिला-जुला स्वरूप) में लिखित परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा और मौखिक परीक्षा (वाइवा) देने का विकल्प काफी पहले ही प्रदान कर चुका है जिसके उत्साहजनक नतीजे प्राप्त हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि निजी 
प्रकाशकों की ये किताबें शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी), शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी) और जैव रसायन विज्ञान (बायोकेमिस्ट्री) विषयों से संबंधित हैं, जिन्हें बड़े पैमाने पर छापकर विद्यार्थियों तक पहुंचाने से पहले 55 विशेषज्ञ शिक्षकों की मदद से अलग-अलग स्तरों पर जांचा जा रहा है। समिति के सदस्य और फिजियोलॉजी के पूर्व सह प्राध्यापक भंडारी ने कहा कि राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले 60 से 70 प्रतिशत विद्यार्थी हिन्दी माध्यम के होते हैं और अंग्रेजी 

की मोटी-मोटी किताबों के कारण उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत प्रथम वर्ष में ही होती है। चिकित्सा शिक्षा के लिए हिन्दी पुस्तकें तैयार करने के सरकारी कार्यक्रम से जुड़े एक जानकार ने कहा,इन किताबों को अंग्रेजी से हिन्दी में ढालते वक्त हमने खास ध्यान रखा है कि पढ़ाई-लिखाई और पेशेवर जगत में मूलतः अंग्रेजी में ही इस्तेमाल होने वाली तकनीकी शब्दावली के बेवजह हिन्दी अनुवाद से बचा जाए ताकि विद्यार्थियों को अहम शब्दों के बारे में कोई भ्रम न रहे। उन्होंने मिसाल के तौर पर बताया कि हिन्दी माध्यम की किताबों में ओस्मोलेरिटी को परासारिता लिखने के बजाय ओस्मोलेरिटी ही लिखा गया है और इसी तरह ब्लड प्रेशर को रक्तचाप लिखने के बजाय ब्लड प्रेशर ही रहने दिया गया है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -