- Back to Home »
- Discussion , International News »
- डर्टी बम’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु से की चर्चा
Posted by : achhiduniya
26 October 2022
रूस ने करीब दो सप्ताह पहले क्रीमिया में एक बड़े
विस्फोट के जवाब में यूक्रेन के अनेक शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले शुरू कर
दिये हैं जिसके बाद दोनों के बीच टकराव बढ़ गया है। विस्फोट के लिए रूस ने यूक्रेन
को जिम्मेदार ठहराया। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से वहां नये
सिरे से बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर जल्द से जल्द देश छोड़ने को कहा है। डर्टी बम के बहाने पुतिन की सेना यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकती है। रूस
ने दावा किया है कि यूक्रेन रेडियोधर्मी उपकरण यानी डर्टी बम के जरिए उसे उकसाने की कोशिश कर रहा है। रूस का दावा है कि
यूक्रेन ऐसे बम से उकसाने की कोशिश कर रहा है जिसमें परमाणु क्षमता हो
सकता है।
हालांकि रूस को अब भारत से भी खुली चेतावनी मिली है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई
शोइगु ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ फोन पर बात की। इस
दौरान उन्होंने यूक्रेन द्वारा डर्टी बम के संभावित इस्तेमाल के बारे में रूस की
चिंताओं से भारत को अवगत कराया। जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी
समकक्ष सर्गेई शोइगु से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति के
माध्यम से निकाला जाना चाहिए और किसी भी पक्ष को परमाणु
विकल्प पर विचार नहीं करना
चाहिए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शोइगु ने फोन पर हुई बातचीत में सिंह को यूक्रेन
के मौजूदा हालात से अवगत कराया जिसमें डर्टी बम का इस्तेमाल करके उकसावे वाली कार्रवाई को लेकर चिंताएं शामिल
हैं। रूस और यूक्रेन में बढ़ती शत्रुता के बीच रूस के रक्षा मंत्री की पहल पर
बातचीत की गई। मंत्रालय ने कहा, सिंह ने संघर्ष के जल्दी
समाधान के लिए संवाद और कूटनीति के मार्ग को अपनाने की जरूरत पर भारत का रुख
दोहराया। उसने कहा, उन्होंने
संकेत दिया कि किसी भी पक्ष को परमाणु विकल्प को नहीं अपनाना चाहिए क्योंकि परमाणु
या रेडियोलॉजिकल हथियारों के इस्तेमाल की संभावना मानवता के मूलभूत सिद्धांत के
खिलाफ है। मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने
द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर भी चर्चा की।
.jpg)
.jpg)
.jpg)