- Back to Home »
- Politics »
- केजरीवाल की पोल खोली संबित पात्रा ने,दिल्ली में 2 लाख फर्जी श्रमिक,65, 000 श्रमिकों के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज...
केजरीवाल की पोल खोली संबित पात्रा ने,दिल्ली में 2 लाख फर्जी श्रमिक,65, 000 श्रमिकों के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज...
Posted by : achhiduniya
04 November 2022
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा
कि दिल्ली सरकार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। केजरीवाल दिल्ली के पार्ट
टाइम मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल के पास सिर्फ पॉल्यूशन है,सॉल्यूशन
नहीं। प्रदूषण को लेकर लेकर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए संबित
पात्रा ने कहा कि आज हम इससे भी बड़ा मामला बताने जा रहे हैं। दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय द्वारा पंजीकृत
10 लाख में से 2 लाख फर्जी श्रमिक हैं। 4-5 श्रमिक को तो एक ही नंबर पर पंजीकृत
हैं। फर्जी पंजीकरण
कर पैसे निकाले गए। श्रमिकों का पैसा लेकर पार्टी पर खर्च किया
गया। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास इसका प्रभार है. केजरीवाल की
नीयत में प्रदूषण है। अरविंद केजरीवाल की नीयत और ईमान प्रदूषित है। भ्रष्टाचार के प्रदूषण से दिल्ली जूझ रही है। संबित
पात्रा ने कहा कि निर्माण श्रमिकों के लिए काम करने वाले तीन गैर सरकारी संगठनों
(एनजीओ) ने दिल्ली में श्रमिकों के
पंजीकरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप
लगाया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली में दो लाख फर्जी निर्माण श्रमिकों का
पंजीकरण हुआ है। 65, 000 श्रमिकों के नाम पर एक ही
मोबाइल नंबर दर्ज है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)