Posted by : achhiduniya 03 December 2022

 एक तरफ देश-विदेश की नामी बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। वहीं भारतीय छात्रों पर अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भरोसा दिखाकर नए दाव लगाने की तैयारी कर रही है। दरअसल इस समय आईआईटी के कॉलेजों में प्लेसमेंट का दौर शुरू 
हो गया है। आईआईटी मद्रास में पहले दिन 445 छात्रों को प्लेसमेंट के जरिए नौकरियां मिली हैं। इनमें से 25 छात्र ऐसे रहे जिनकों सालाना 1 करोड़ रुपये से ज्यादा तनख्वाह का ऑफर मिला है। बजाज ऑटो लिमिटेड एंड चेतक टेक लिमिटेड ने 10 छात्रों को ऑफर 
दिए हैं। इसके बाद जेपी मॉर्गन चेज ने 9 और क्वालकॉम ने 8 छात्रों को ऑफर दिए। जबकि मॉर्गन स्टैनले ने 6प्रॉक्टर एंड गैम्बल ने 7 , ग्रैविटॉन ने 6, मैकिन्से एंड कंपनी ने 5 और कोहेसिटी ने 5 छात्रों को ऑफर दिए हैं। भारतीय आईआईटी के छात्रों को रिकॉर्ड तोड़ तनख्वाह के ऑफर मिल रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक आईआईटी दिल्ली, मुंबई और कानपुर के छात्रों को जेन स्ट्रीट से सालाना 4 करोड़ से अधिक का ऑफर मिला है। वहीं पिछले साल की बात करें तो ऊबर कंपनी ने 
सालाना एक छात्र को सबसे ज्यादा 2.16 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया था। वहीं 1 दिसंबर से शुरू हुए प्लेसमेंट्स में इंटरनेशनल ऑफर्स में अभी तक का सबसे ज्यादा 2.4 करोड़ और देश में 1.3 करोड़ के सालाना पैकेज आईआईटी के छात्रों को ऑफर किए गए है। प्लेसमेंट्स के पहले दिन आईआईटी गुवाहाटी, रूड़की और मद्रास में कुल 978 छात्रों को नौकरियों के आकर्षक ऑफर्स दिए गए। भारत में टॉप 3 कॉलेजों में कई छात्रों को इंटरनेशनल जॉब ऑफर्स मिले 

है। वहीं आईआईटी मद्रास का प्लेसमेंट बीते साल से 10% ज्यादा रहा। प्लेसमेंट के पहले दिन आईआईटी रूड़की में कुल 365 छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिली   हैं। इनमें 6 अंतरराष्ट्रीय कपंनी शामिल है, इन सभी कंपनियों ने यहां के छात्रों को 1.30 करोड़ रुपए का उच्चतम सैलरी पैकेज देने का ऑफर दिया। वहीं 10 छात्रों को 80 लाख के जॉब ऑफर मिले है। दिसम्बर के पहले दिन आईआईटी गुवाहाटी में 46 कंपनियों ने कुल मिलाकर 168 छात्रों को जॉब आफर्स दिए। वहीं इंटरनेशल 

कंपनियों ने केवल 2 ही ऑफर्स दिए। इसमें सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑफर एक स्टूडेंट के लिए सालाना 2.4 करोड़ रुपये का रहा। जबकि देशी कंपनी ने जॉब के लिए सबसे बड़ा ऑफर 1.1 करोड़ रुपये सालाना दिया है। आईआईटी गुवाहाटी में प्लेसमेंट के लिए कोर इंजीनियर,ऑक्स डिजाइनर, वीएलएसआई, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा साइंस, क्वांट, व्हीकल इंजीनियरिंग, एनालिस्ट और प्रोडक्ट डिजाइनर आए है। बता दें कि यहां पर पहले चरण का प्लेसमेंट 15 दिसंबर 2022 तक चलेगा। इसके लिए 1269 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। यहां पर अभी 260 से अधिक कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आएंगी जिसमें 78 स्टार्ट-अप्स और 5 पब्लिक सेक्टर की कंपनियां शामिल है। आईआईटी रूड़की में अब तक 31 
कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आ चुकी है। जिनमें देश और दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से माइक्रोसॉफ्ट, जेपी मॉर्गन, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, ऊबर, क्वालकॉम, ऐप डायनेमिक्स, मैवरिक डेरिवेटिव्स, इंटेल टेक्नोलॉजीजइनफर्निया, एसएपी लैब्सस्प्रिंकलर और क्वांटबॉक्स आदि शामिल है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग! बोले शिक्षक-कुछ लोगों को गरीबों के पढ़ने से दिक्कत'।@ अमरनाथ यात्रा 2026: हेलीकॉप्टर सेवा फिर बंद, सुरक्षा के चलते लिया गया बड़ा फैसला।@ यूपी कैबिनेट की बैठक में सरकारी वकीलों के मानदेय और मासिक भत्ते में बढ़ोतरी को मिली मंजूरी।@ अंडमान के पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मामले में चार गवाह मुकरे।@ ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बनर्जी बंगाल में बने विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी।@ अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन ने मिलाया हाथ, 10 हजार बच्चों की बदलेगी जिंदगी।@ अभिषेक बनर्जी की बढ़ सकती है मुश्किलें! प्राइमरी टीचर घोटाले मामले में ED की टीम सांसद के घर पहुंची।@ अल-नीनो से निपटने के लिए अलर्ट पर केंद्र सरकार, शिवराज सिंह चौहान ने ली बैठक।@ हवाई जहाज का ईंधन होगा सस्ता, केंद्र सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी@ दिल्ली मालवीय नगर आग-रेस्क्यू में शामिल 10 जवान भी घायल, एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती।@ दिल्ली-फरीदाबाद से मिनटों में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट, बन रहा 10 लेन का नया एक्सप्रेसवे, आगरा जाना भी होगा आसान।@ कोलकाता के कॉलेज में दीमक खा गए 100 और 500 के नोटों की गड्डियां, आलीशान कमरे में मिला सूटकेस।@ मालवीय नगर अग्निकांड में एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले, कल रात ही बेंगलुरु से दिल्ली आए थे लोग।@ वैभव सूर्यवंशी के प्रशंसकों की भीड़ से परेशान हो गए परिवार वाले, घर छोड़ सड़क पर बितानी पड़ी पूरी रात।@ सूरत में शराबी कार ड्राइवर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही सिखाया सबक।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -