Posted by : achhiduniya 05 December 2022

कांग्रेस के वायनाड से सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से आगामी 2024 लोकसभा चुनाव का भरपूर लाभ लेते हुए रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस संचालन समिति की बैठक हुई, जिसमें पार्टी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी इस यात्रा के जरिए लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और जमीनी हकीकत को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल गांधी इस यात्रा से पार्टी को संजीवनी देने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 
भारत जोड़ो यात्रा का समापन होने के बाद ही 26 जनवरी से देश भर में कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत ब्लॉक, पंचायत व बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि में देश भर कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। कांग्रेस के इस अभियान से बीजेपी सरकार की खराब नीतियों को भी जनता के बीच रखेगी। संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने बताया 
कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में राहुल गांधी का संदेश पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा। साथ ही पीएम मोदी के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी और 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस फिर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करेगी, जिसके तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। भारत जोड़ो यात्रा के तुरंत बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करके बीजेपी को घेरने की कोशिश करेगी। इस अभियान के तहत लोगों से ब्लॉक, पंचायत व बूथ 

स्तर पर मुलाकात होगी। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से हौंसले बुलंद हैं और आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की पिच अभी से तैयार करने में जुट चुकी है। इस बार कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत बूथ स्तर को शामिल किया है। इससे साफ है कि कांग्रेस भी बीजेपी की तरह ही बूथ को मजबूत करने की कोशिश करेगी। ऐसे में बीजेपी अब कांग्रेस की इस रणनीति पर क्या जवाब देगी? ये तो वक्त बताएगा। पहला ब्लॉक व बूथ स्तर पर यात्राएं होंगी, जिलास्तर पर अधिवेशन होंगे व राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी। रमेश ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व अन्य वरिष्ठ नेता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -