Posted by : achhiduniya 21 January 2023

पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने वाले थे। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी जारी की हुई थी। जिसके बाद सुरक्षाबल अतिरिक्त सावधानी बरत रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने ख़ुद को पहले सेना का गार्ड्स रेजिमेंट से नाइक होने का दावा करते हुए उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की जब पुलिस ने उसे शक की बुनियाद पर रोका तो उसने खुद को NSG का अधिकारी बताया। इसके लिए उसने बाकायदा NSG का एक ID कार्ड भी दिखाया, लेकिन उसकी हरकते 
संदिग्ध थी। पुलिस ने NSG को इसकी सूचना दी तो NSG ने रामेश्वर के NSG से किसी तरह का संपर्क होने से इनकार कर दिया। गिरफ़्तार आरोपी की जांच पड़ताल में पता चला कि रामेश्वर मिश्रा नवी मुम्बई में रहता है और उसने साइंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। आरोपी रामेश्वर मिश्रा पर अब धारा 171,465,468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में मुम्बई पुंलिस कैमरे पर 
तो ज्यादा जानकारी देने को तैयार नही है लेकिन ऑफ कैमरा एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच मुम्बई पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी कर रही हैं इसलिए अभी ज्यादा कुछ कह नही सकते। पीएम मोदी की रैली में इस शख्स के घुसने के पीछे का मकसद क्या था। यह पूछताछ के जरिए एजेंसियां पता करने में जुटी हुई हैं। दरअसल पीएम मोदी की रैली से ठीक एक दिन पहले ही मुम्बई पुलिस ने बाकायदा सिक्योरिटी को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी। पुलिस यह भी पता लगाने की 

कोशिश कर रही कि आरोपी ने  NSG का फर्जी आईडी कार्ड कहां से बनवाया? पीएम की वीवीआईपी सुरक्षा जोन में घुसने के पीछे उसकी क्या मंशा थी और वह कहां से आया था? इसके साथ ही आरोपी का बैकग्राउंड भी पता करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने से मुंबई पुलिस ने बचा लिया। एक व्यक्ति फर्जी NSG गार्ड बनकर पीएम मोदी की BKC रैली में पहुंच गया। उसके पास हथियार भी था। पुलिस को उसपर शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच की गई। आरोपी के पास NSG का आईडी कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में NSG से संपर्क किया तब पता लगा कि हिरासत में लिया गया आरोपी नकली सैनिक है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन। @ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर में बैठक में कई मुद्दों होगी चर्चा।@ तमिलनाडु में कोलाथुर सीट खाली, विधायक वीएस बाबू के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी; TVK 108 पर आई।@ 2030 तक 350 अरब डॉलर का होगा टेक्सटाइल बाजार, बुलेटप्रूफ जैकेट भारत में बनेगी: गिरिराज सिंह।@ फैसलों पर सवाल उठाएं, संस्थाओं पर नहीं', सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले CJI सूर्यकांत।@ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा! तरणतारण में खेत से मिली 4 पिस्तौल, हेरोइन भी बरामद।@ योगी सरकार के कामकाज पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, UP 2027 के लिए पार्टी ने बनाया 'ट्रिपल S' प्लान।@ भारतीय संसद का रिकॉर्डः 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, कांग्रेस की इन 4 शर्तों में फंसी सरकार।@ MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 33 घायल।@ राहुल ने फिर शेयर की शिव-पार्वती की तस्वीर, बोले- RSS-BJP को धार्मिक परंपराओं की समझ नहीं।@ चीन सीमा से सटे अरुणाचल के 40 गांवों में लोगों की घरवापसी, अमित शाह ने बताया कैसे बदले हालात।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर OHE शुरू, ट्रायल अब दूर नहीं।@ अरुणाचल में LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन की कोर कमांडर लेवल वार्ता, सर्दियों से पहले टकराव रोकने पर जोर।@ बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 9 बच्चों की मौत-मृतकों की संख्या 1352 पहुंची।@ राहुल गांधी को विनोद बंसल की नसीहत, कहा-RSS को समझेंगे तो सच्चे इंसान बन जाएंगे।@ पुणे में 4 मंजिला इमारत की पार्किंग में लगी आग, 18 गाड़ियां जलकर खाक- 35 लोगों को छत पर पहुंचाकर बचाई जान।@ चांद पर चीन का रोडमैप: 2030 तक पानी-ऑक्सीजन बनाने का टेस्ट, 2040 तक प्लांट और 2050 से माइनिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा महाराष्ट्र नागपुर प्रभात फेरी-नगर कीर्तन श्री कलगीधर सत्संग मंडल जरीपटका नागपुर द्वारा

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -