- Back to Home »
- National News »
- अडानी ग्रुप्स से केंद्र की मोदी सरकार ने झाड़ा पल्ला कही यह बात...?
Posted by : achhiduniya
03 February 2023
अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद
अडानी इंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियों के शेयरों में तेजी से गिरावट दर्ज़ की गई।
शेयरों में गिरावट का दौर अभी भी जारी है। इस गिरावट की वजह से अडानी की संपत्ति
भी आधी रह गई है। ऐसे में यह गिरावट और अडानी ग्रुप इस समय काफी सुर्खियों में है।
यह संकट देश की अर्थव्यवस्था पर भी भारी पड़ सकता है। संसद में भी इस मुद्दे को
लेकर काफी बवाल हुआ। जहां तमाम विपक्षी दल इस समय इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की
मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अडानी ग्रुप के शेयरों
में लगातार हो रही गिरावट के
मुद्दे पर मोदी सरकार के मंत्री ने कहा, केंद्र
सरकार का अडानी ग्रुप के मुद्दे से कुछ लेना-देना नहीं है। विपक्ष इस मुद्दे को
लेकर लगातार चर्चा की मांग कर रहा है क्योंकि उसके पास कोई और मुद्दा नहीं है। कई
दिनों से संसद में इस मुद्दे को लेकर हंगामा जारी है। शुक्रवार को भी संसद की
कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस, शिवसेना, सपा NCP, TMC समेत कई
विपक्षी दलों ने इस मसले पर चर्चा की मांग की। जिसके बाद हुए बवाल के बाद संसद की
कार्यवाही
स्थगित कर दी गई। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अडानी
समूह के खिलाफ आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर कहा है कि ये पीएम मोदी का भ्रष्टाचार
है। बता दें कि आज सुबह 16 विपक्षी पार्टियों के सांसदों की एक बैठक हुई, इसमें तय किया गया कि अगर अडानी के मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई
तो सदन के अंदर ही विपक्षी सांसद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)