Posted by : achhiduniya 23 February 2023

सऊदी अरब सरकार देश की राजधानी रियाद में न्यू मुरब्बा नाम का एक नया शहर बसाने जा रही है। इस शहर में बनने वाली एक बड़ी संरचना का नाम मुकाब होगा। इस शहर को लेकर सऊदी अरब सरकार ने एक वीडियो जारी किया है। इस शहर को लेकर जहां कुछ लोग बेहद रोमांचित हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि यहां बनने वाली मुकाब संरचना पवित्र काबा की तरह बनाई जा रही है। न्यू मुरब्बा शहर में 2.5 करोड़ वर्ग किमी से ज्यादा का फ्लोर स्पेस है। 104,000 आवासीय इकाइयां भी इनमें हैं। यहां 9,000 से ज्यादा होटल के कमरे होंगे। 9.80 लाख स्कायर मीटर का रिटेल स्पेस होगा14 लाख स्क्वायर मीटर का 
ऑफिस स्पेस, 6.2 लाख स्कायर किमी का का लीज स्पेस होगा। इस शहर के पास अपनी परिवहन प्रणाली होगी और हर तरफ से हवाई अड्डे तक 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शहर 2030 तक बन कर तैयार होगा। कुछ लोग इस शहर खासकर मुकाबा संरचना को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ये पवित्र काबा की तरह बनाया जा रहा है। पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड की ओर से जारी वीडियो पर मिर्जा बेग नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सऊदी फितना और दज्जाल की भूमि.. अब काबा की तरह एक और 

चीज का निर्माण कर रहा है जिसे मुकाब कहा जाता है। इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा कि हम विकास कर रहे हैं, इसलिए आप रो रहे हैं। डॉ. मुहम्मद अल-हचिमी ने पूछा, क्या मोहम्मद बिन सलमान काबा बनवा रहे हैं। क्या यह मक्का अल-मुकर्रमा में पवित्र काबा के साथ प्रतिस्पर्धा है? आप क्या सोचते हैं? सऊदी सरकार ने दुनियाभर से ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करने के लिए देश की राजधानी रियाद में न्यू मुरब्बा नाम का शहर बनाने का फैसला किया है। इसमें एक विशाल संरचना होगी, जो शहर का केंद्र बिंदु होगा। वीडियो देखकर पता चलता है कि यह अपने आप में ही किसी शहर की तरह है। यह विशाल संरचना रियाद शहर की सभी आकर्षक चीजों में से एक होगी। जानकारी के मुताबिक इसमें न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से 20 गुना ज्यादा जगह होगी। इस प्रोजेक्ट में एक संग्रहालय, एक टेक्नोलॉजी और डिजाइन यूनिवर्सिटी, एक बहुउद्देशीय थिएटर और 80 से ज्यादा मनोरंजन और सांस्कृति स्थल शामिल होंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -