Posted by : achhiduniya 21 February 2023

कांग्रेस ने खुला पत्र लिखकर सीएम शिवराज सिंह से मांग की है कि वह कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा के लिए समस्या निवारण मंत्रालय और धार्मिक समस्या निवारण मंत्रालय बनाकर दोनों को इनका मंत्री बनाए, जिससे प्रदेश का विकास हो। दरअसल, यह कहकर कांग्रेस ने बीजेपी के पिछले 18 सालों के कार्यकाल पर कटाक्ष किया है। पार्टी का कहना है कि इस तरह से बीजेपी सरकार की इतने दिनों की नाकामी पर भी पर्दा डल जाएगा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल आठ महीने से भी कम का 
समय बचा है। ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुबेरेश्वर धाम के प्रदीप मिश्रा के द्वारा हाल ही में कराए कार्यक्रमों के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग उठी है। यह मांग कांग्रेस पार्टी द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान की गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 साल से अपनी कैबिनेट के साथ मध्यप्रदेश की सेवा 
कर रहे हैं। 18-18 घंटे काम करते हैं, उनके 40-40 मंत्री हैं। फिर भी लोगों की समस्या हल नहीं हो पा रही है। अब दो महारथी का आगमन हुआ है एक हैं प्रदीप मिश्रा और एक हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। ऐतिहासिक पुरूष हैं ये दोनों, ये सारी समस्याओं का समाधान चुटकियों में कर देते हैं। तो मेरी तरफ से सीएम शिवराज से निवेदन है कि इन दोनों को कैबिनेट मंत्री संविधान के विशेष प्रावधान के तहत छह महीने के लिए बनाया जाए। 6 महीने बाद प्रदेश में चुनाव है। एक को समस्या निवारण मंत्रालय जबकि दूसरे को धार्मिक समस्या निवारण मंत्रालय दिया जाए। गौरतलब है कि छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर 

धाम में वहां के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर्चे पर लिखकर लोगों की समस्या का निवारण करने का दावा करते हैं। वहीं दूसरी तरफ सीहोर जिले के कुबेरेश्वरधाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा रूद्राक्ष बांटकर लोगों की कठनाईयों को दूर करने का दावा किया जाता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुला पत्र लिखते हुए कहा है कि आपकी सरकार जिन कामों को 18 साल के कार्यकाल में न कर सकी वो यह दोनों कथावाचक कुछ ही समय में कर सकते हैं। इन पर प्रदेश की जनता का भी खासा यकीन है। ऐसे में शिवराज सरकार को 
इन्हें मंत्री बनाना सबसे बेहतर विकल्प है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, कुबरेश्वर धाम और बागेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कैबिनेट मंत्री बनाया जाए। सीएम तत्काल प्रभाव से इनको मंत्री पद देकर जनता की कठनाईयों को दूर और बेरोजगारों को रोजगार देने का काम कर सकते हैं। शिवराज कैबिनेट ने जो काम 18 सालों में नहीं किया वो यह दोनों महारथी चंद मिनटों में कर सकते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -