- Back to Home »
- National News »
- काशीवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी देंगे 1450 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात...
Posted by : achhiduniya
16 March 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को काशी दौरे के दौरान वहां की जनता को लगभग 25
परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी लगभग 200 करोड़
रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी देश के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट
रोपवे की नींव रखेंगे। लंबे समय से काशीवासियों को अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे का
इंतजार था। 664.49 करोड़ रुपए की लागत से बनकर अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे तैयार
होगा। ये रोपवे 5 स्टेशनों से होकर गुजरेगा। कैंट से गोदौलिया की
दूरी महज 16 मिनट में पूरी हो सकेगी। इस रोपवे को बनाने में कुल 461 करोड़ रुपए खर्च होने की बात कही जा रही है। 10-12 फरवरी को लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इसकी
नींव रखी गई थी। रोपवे का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपके पैसों की बचत के साथ
साथ ट्रैफिक की मारा-मारी से भी छुटकारा मिलेगा।
गौरतलब है की चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22
मार्च 2023 से हो रहा है। इस मौके पर काशी को 1450 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात पीएम मोदी द्वारा मिलने
वाली है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)