Posted by : achhiduniya 07 March 2023

आम आदमी पार्टी के पुराने साथी और वर्तमान में बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने जमकर केजरीवाल पर निशाना साधा है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि केजरीवाल की हालत चोरी के बाद पकड़े गए डरे व्यक्ति जैसी हो गयी है, वो बिल्कुल ही हताश और घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए वो अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों को किसी भी तरह से छुड़ाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कपिल मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को छुड़ाने के लिए केजरीवाल हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं फिर चाहे वो 
नियमों को ताक पर रख कर सरकारी पैसों का दुरुपयोग कर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाना हो या उनके पक्ष में प्रचार करना हो या फिर सरकारी पैसों को खर्च कर उनकी जमानत के लिए वकीलों को लगाना हो। इसके अलावा वो छोटे-छोटे मासूम बच्चों का भी सहारा ले रहे हैं, जिससे बड़े घोटालों को अंजाम देने वाले उनके भ्रष्टाचारी साथियों को रिहाई मिल सके। मिश्रा ने आगे कहा कि और तो और वो नेशनल चैनल पर आकर 10 मिनट तक राष्ट्र के नाम संदेश में सिसोदिया की रिहाई की गुहार लगाते हैं, जबकि अपने पूरे वक्तव्य 

में वो शराब घोटाले पर एक शब्द भी नहीं बोल पाये। केजरीवाल को इन भ्रष्टाचारों की जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से 9 महीनों से सत्येंद्र जैन और अब मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं, आने वाले दिनों में उनके साथी और आका अरविंद केजरीवाल भी जेल जाएंगे और ये हो कर रहेगा। गौरतलब है की शराब घोटाला मामले में पिछले महीने 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड अवधि पूरी हो जाने के बाद 14 


दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। इस दौरान उन्होंने बेल की अर्जी दी लेकिन नाकाम रहे। कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल को जवाब देना होगा कि कैसे घोटाला हुआ,किसने पैसे खाये और किसने घोटाला किया? उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके नेताओं को अब भी संभल जाने की जरूरत है और दिल्ली और दिल्ली के लोगों के विकास के ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है कि इससे उनके पाप कुछ कम हो जाएं लेकिन केजरीवाल ऐसा कुछ करते नहीं दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के खिलाफ विपक्षी पार्टियां काफी हमलावर बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -