- Back to Home »
- Politics »
- लैब रिपोर्ट आ चुकी है अडानिया फोबिया बीमारी से ग्रसित है राहुल गांधी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कही बात...
लैब रिपोर्ट आ चुकी है अडानिया फोबिया बीमारी से ग्रसित है राहुल गांधी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कही बात...
Posted by : achhiduniya
15 March 2023
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के लंदन दौरे के दौरान
दिए गए बयान पर भी अपनी आपत्ति जताई और कहा कि देशभक्त भारतवासियों को राहुल गांधी
और उनकी पार्टी का बहिष्कार कर देना चाहिए। विज ने कहा कि राहुल गांधी को भारतवासियों
से माफी मांगनी चाहिए। विज ने
राहुल गांधी को अडानिया बीमारी से ग्रसित बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कैंब्रिज
में दिए गए बयान को लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने पहले भी उन पर निशाना साधा था। विज
ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों को अपना हुकुम मानती है। इस वजह से राहुल
गांधी वहां जाकर रोना रो रहे है। उन्होंने राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए बयान
को लेकर कहा था कि देश
के बाहर इस तरह की कोई बात नहीं कहनी चाहिए, जिससे देश की छवि खराब हो। विज ने कहा था कि कांग्रेस को लगता
है भारत केवल दिल्ली ही है। इसलिए उन्होंने कभी भी अपने शासनकाल के दौरान पूर्वोत्तर
की तरफ ध्यान नहीं दिया। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा
लंदन दौरे पर दिए गए बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि लंदन में राहुल गांधी
द्वारा भारत के लोकतंत्र का अपमान
करने के बाद देश से माफी न मांगने पर सभी
देशभक्त भारतवासियों को राहुल गांधी और उसकी कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करना
चाहिए। विज ने देशवासियों को सीधे तौर पर कह दिया कि उनके सभी कार्यक्रमों के साथ
व्यापारिक व निजी संबंध भी तोड़ देने चाहिए। विज ने कहा कि राहुल गांधी की लैब रिपोर्ट आ चुकी है और इन्हें अडानिया बीमारी हो गई है। जिसकी
वजह से वो सुबह से शाम तक अडानी- अडानी करते
रहते है। विज ने कहा इस तरीके की
मिथ्य बातों का जवाब देने की कोई आवश्यकता नहीं होती।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)