Posted by : achhiduniya 20 March 2023

लंदन में दिए गए बयान को लेकर इन दिनों राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर हैं और बजट सत्र के दूसरे चरण में उनके इसी बयान पर सदन में खूब हंगामा मचा हुआ है। भाजपा उन पर देश का अपमान करने का आरोप लगा रही है और सदन में राहुल से माफी मांगने की बात भी कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी की आंतरिक बैठक में राहुल पर वार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राहुल विपक्ष का चेहरा होते हैं तो कोई भी पीएम मोदी को निशाना नहीं बना सकेगा। भाजपा तो चाहती ही है कि राहुल नेता बने रहें। पश्चिम बंगाल 
की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी राहुल गांधी को भाजपा की टीआरपी बता कर सुर्खियों में आ गई हैं। टीएमसी पार्टी की आंतरिक बैठक में ममता ने राहुल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि राहुल गांधी भाजपा के लिए राहें आसान कर रहे हैं उनके लिए वो टीआरपी का बखूबी काम कर रहे हैं। वहीं भाजपा भी राहुल को हीरो बनाने में लगी हुई है। ममता के इस बयान पर कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ममता पर आरोप लगाया कि वो पीएम मोदी को खुश करने और ईडी सीबीआई से बचने के लिए ये सब बयान दे 
रही हैं। ममता बनर्जी ने अडानी, गैस और यूसीसी का मुद्दा उठाते हुए आगे कहा कि क्या आपने देखा है कि किसी ने विदेश में कुछ बोला और यहां उस पर इतना हंगामा हुआ हो? हम चाहते हैं कि संसद खुली रहे और अडानी मुद्दे और एलआईसी मुद्दे पर बातचीत हो,लेकिन क्यों अडानी मुद्दे पर बात नहीं हो रही है? क्यों एलआईसी पर बात नहीं हो रही है? क्यों गैस की कीमतों पर चर्चा नहीं हो रही है? इसके बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी की कॉपी पेश की गई। हम 

सम्मान नागिरक संहिता को स्वीकार नहीं करते और उसे लागू नहीं करने देंगे। ममता बनर्जी के इस बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर यह सब बोल रही हैं। ममता ने अपने बयान से साबित कर दिया है कि उनके और पीएम के बीच बंगाल में कुछ ना कुछ करार हुआ है। चौधरी ने ममता पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपना नारा बदल चुकी हैं उनका मकसद साफ है कि वो 
कांग्रेस और राहुल गांधी को तबाह करना चाहती हैं। अधीर ने आगे कहा कि ममता के इस बयान पर पीएम मोदी बहुत ही खुश होंगे और दीदी इन तमाम बयानों को देकर ईडी और सीबीआई से खुद को बचना चाहती हैं। कांग्रेस और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी में सियासी लड़ाई छीड़ती हुई नजर आ रही है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लागने लगे हैं।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -