- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- सांसद राघव चड्ढा-बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा है रिलेशनशिप में...
Posted by : achhiduniya
28 March 2023
खिलाड़ियो का अभिनेर्तियों के नाम व रिश्ता जुड़ना कोई
नई बात नही वैसे ही किसी राजनेता और बॉलीवुड के
कलाकारों के रिश्ते की खबरे कोई आश्चर्य की बात
नही इसे कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा की बनती हुई नजर आ रही है। इस रिश्ते पर अब राघव के करीबी और आप
सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनो को रिश्ते की बधाई
दी है। उन्होंने अपने
ट्वीट में दोनो की फोटो शेयर करते हुए कहा,मैं
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को तहे दिल से बधाई देता हूं, और आशा करता हूं कि दोनो के रिश्ते में हमेशा प्यार, खुशी और साथ बना रहे, मेरी
शुभकामनाएं। गौरतलब है की राघव और परिणीति की दोस्ती की शुरूआत ब्रिटेन में कॉलेज के
दौरान हुई थी। दोनों को कुछ दिनों पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में
देखा गया था।
तभी से खबरें उड़ रही थी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि राघव
से जब इस बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे राजनीति के बारे में सवाल
करिए परिणीति के बारे में नहीं। दोनों की सगाई की खबरें भी आ रही है। राघव के मना
करने के बाद इस ट्वीट से यह तो क्लीयर हो जाता है कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे
है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह कपल अपने रिश्ते को कब पब्लिक करता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)