Posted by : achhiduniya 29 March 2023

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री आजकल कह रहे हैं कि ई़डी, सीबआई ने सभी भ्रष्टाचारियों को एक मंच पर इकट्ठा कर दिया। यह आधा सच है। ईडी, सीबीआई ने सभी भ्रष्टाचारियों को एक पार्टी में इकट्ठा कर रखा है। उन्होंने कहा कि, समय एक जैसा नहीं रहता, मोदी जी कभी न कभी तो जाएंगे, उस समय भ्रष्टाचार मुक्त भारत होगा, क्योंकि सभी चोर-उचक्के एक ही जगह हैं। भाजपा वालों को जेल में डाल दो, देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, इतना बड़ा मैंडेट दिया था जानता ने भाजपा को वे चाहते तो देश को कहां से कहां लेकर जा सकते थे।  वे चाहते तो मनीष सिसोदिया को स्कूल 
ठीक करने की जिम्मेदारी देते,लेकिन आज सब उनसे डरे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, कल एक बड़ा व्यापारी मुझसे मिला और बोला कि व्यापारी इंडिया छोड़कर जा रहे हैं। आज भाजपा वाले भी डरे हुए हैं, दो को छोड़कर वहां भी सब डरे हुए हैं। जिस दिन पता चल गया कि मोदी जा रहे हैं, उस दिन मीडिया खा जाएगा इन्हें। जज भी डरे हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि, तमिलनाडु में हमने स्टिंग देखा, मेरे 

पास केसीआर का कॉल आया कि आपकी सरकार गिरने वाली है, लेकिन मैंने कहा कि कुछ नहीं होगा अगर थोड़ी भी शर्म हो तो अब कोशिश मत करना। हमारे सब एमएलए हीरा हैं, एक भी नहीं बिका। जेल भी जाना पड़े तो जाना, मैं बड़े से बड़ा वकील दे दूंगा, तुम्हारे घर का भी ख़्याल रखूंगा। उन्होंने कहा कि, हमारी पंजाब सरकार के बजट सेशन के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। अभी तेलंगाना सरकार राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। केजरीवाल ने कहा कि

हमारे 62 एमएलए हैं। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के अलावा, राजेश गुप्ता प्रकाश जरवाल और रोहित मेहरौलिया बाहर हैं। एक अध्यक्ष हैं, इसके अलावा सभी 56 विधायक हमारे यहां मौजूद हैं। भाजपा को कल लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया। फिर हम अपनी मर्ज़ी से विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। हम चाहते हैं कि ये हमारी कमियां निकालें। उन्होंने कहा कि, मैंने देखा कि 65 मिनट की चर्चा हुई और इसमें से 35 मिनट विपक्ष को मिला है। संख्या के हिसाब से सात मिनट मिलने चाहिए थे। 2025 तो छोड़ो, 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे। केजरीवाल ने कहा कि2017 में कहते थे कि 21 को डिस्क्वलिफ़ाई कर देंगे और फिर सरकार गिरा देंगे। सन 2017, 2019, 2020 सब में कोशिश कर ली कुछ नहीं हुआ, अब कोशिश मत करना यार। उन्होंने कहा कि मेरी अंत में यही गुजारिश है कि यह खेल खत्म करो। ट्राई करके देख लिया, हमारे विधायक नहीं बिकने वाले हैं।
 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -