- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- किसानों को तत्काल राहत देने के लिए नेफेड गुजरात में खरीफ प्याज की खरीद शुरू करेगा
Posted by : achhiduniya
08 March 2023
नई दिल्ली:- भारतीय
राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड, (नेफेड), भारत सरकार के निर्देश पर, गुजरात
में प्याज की गिरती कीमतों के मुद्दे को हल करने के लिए खरीफ प्याज की खरीद शुरू
करेगा। भारत सरकार के इस कदम से राज्य में प्याज बाजार को स्थिरता मिलेगी। राज्य
में खरीफ सीजन के अंत में प्याज की कीमतों में गिरावट के कारण स्थिति का जायजा
लेते हुए, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने नेफेड को गुजरात के तीन प्रमुख
बाजारों से प्याज की खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है। नेफेड भावनगर
(महुआ), गोंडल और पोरबंदर में 09.03.23 से प्याज की खरीद शुरू करेगा। राज्य
में प्याज की गिरती कीमतों से किसानों को तत्काल राहत देने के लिए भारत सरकार
द्वारा इस हस्तक्षेप की योजना बनाई गई है। किसानों से अनुरोध है कि इन केन्द्रों
पर बेहतर दर प्राप्त करने के लिए अपनी अच्छी गुणवत्ता एवं सूखा स्टॉक उपार्जन
केन्द्रों पर लायें। किसानों को भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर
समय-समय पर और केंद्र खोले जाएंगे।
.jpg)
.jpg)