- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पोस्टर के चलते विवादो में घिरी फिल्म 'आदिपुरुष'
Posted by : achhiduniya
30 March 2023
रामनवमी के मौके पर साउथ सुपरस्टार प्रभास ने
अपने सोशल मीडिया हेंडल से फिल्म का नया पोस्टर पोस्ट किया। वहीं, इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, मंत्रों से बढ़के तेरा नाम- जय श्री राम। पोस्टर में राम के रूप में प्रभास, सीता के रूप में कृति सेनन, लक्ष्मण
के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नाग नजर आ रहे हैं। पोस्टर रिलीज
के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है और इसे
चंद मिनटों के अंदर हजारों लाइक मिल चुके हैं। जहां एक तरफ फैंस कमेंट सेक्शन में जय
श्री राम लिखते हुए इसकी रिलीज को लेकर उत्साह जाहिर करते
नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग पोस्टर में दिख रहे स्टार्स के लुक को ट्रोल भी कर
रहे हैं। आदिपुरुष' का
नया पोस्टर रिलीज के साथ ही ट्रोल्स के निशान
पर आ गया है। एक यूजर ने लिखा है,प्लीज रहने दो क्यों मजाक बना
रहे हो क्लचर का। एक ने लिखा,100%फ्लॉप। वहीं एक यूजर ने पोस्टर
में लक्ष्ण के आउफिट पर निशाना साधते हुए लिखा है, लक्ष्मण
के कैरेक्टर ने डिजाइनर लेदर स्ट्रेप पहनी है। यूजर ने लिखा, कृति सेनन कहीं से कहीं तक सीता नहीं लग रही है। एक और ने लिखा, कार्टून फेस लगे सब।
फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह के अलावा सैफ अली खान भी रावण के किरदार
में नजर आने वाले हैं। फिल्म को ओम राउत ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने प्रोड्यूस किया
है।
फिल्म आदिपुरुष को टूडी, थ्रीडी, थ्रीडी आईमैक्स फॉर्मेट में
रिलीज किया जाएगा। आदिपुरुष को दुनिया भर
के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म 600 करोड़
रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)