- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी की अकड़ ले डूबेगी महाअघाड़ी गठबंधन...
Posted by : achhiduniya
27 March 2023
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेलीं। हम केवल
पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं। यह बलिदान का एक रूप है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त
नहीं करेंगे। ठाकरे ने आगे कहा था कि अगर राहुल गांधी सावरकर को निंदा करना जारी
रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन में दरार आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि सावरकर
हमारे लिए भगवान है उनका हम आपमान कभी नहीं सहेंगे। वहीं राहुल गांधी के सवारकर वाले
बयान पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा
कि वीर सावरकर हमारे और देश के लिए श्रद्धा का विषय हैं। अंडमान में 14 साल तक
काला पानी की सजा आसान नहीं है। ऐसी टिप्पणी पर महाराष्ट्र की जनता करारा जवाब दे
सकती है। हम आपके साथ हैं लेकिन वीर सावरकर हमारे प्रेरणास्रोत हैं। गौरतलब है की राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता हाल ही में मोदी सरनेम को लेकर
रद्द हो गई। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक
रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सारे मोदी सरनेम वाले चोर क्यों होते हैं।
इसी
मामले पर राहुल के खिलाफ बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस ठोका था।
जिसकी वजह से कोर्ट ने उन्हें दोषी भी पाया और दो सालों की सजा सुनाई। सुप्रीम
कोर्ट के एक फैसले के तहत लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था। इसी
मामले पर राहुल गांधी से बीजेपी माफी मांगने की बात कर रही है। जिस पर राहुल गांधी
ने सावरकर का हवाला देते हुए न माफी मांगने की बात कही है। गत 5 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूर्व सांसद
राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए
कहा था कि मैं वीर सवारकर नहीं हूं जो माफी मांग लू, मैं
गांधी परिवार से आता हूं झूकुंगा नहीं।

.jpg)
.jpg)