- Back to Home »
- Politics »
- नीतीश कुमार [JDU] अखिलेश यादव [SP] कर सकते है 2024 लोकसभा के लिए गठबंधन
Posted by : achhiduniya
13 March 2023
समाजवादी पार्टी और जेडीयू ने बीजेपी के खिलाफ एक
साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन
सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह ने कहा कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में
उनकी पार्टी यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरेगी। देश में
लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल बाकी है लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी
तैयारियों में जुट गई है। दरअसल ललन सिंह बीते रविवार उत्तर प्रदेश के लखनऊ में
आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली
मिलन समारोह कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।
वहां उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में अगर पार्टी बिहार के पड़ोसी सूबे उत्तर
प्रदेश का रुख करती है तो वह समाजवादी पार्टी के साथ जाना पसंद करेंगे। उन्होंने
कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी कार्यसमिति को मजबूत करेगी। उत्तर
प्रदेश में कुर्मी समुदाय यूपी में यादव के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओबीसी जाति है और
नीतीश कुमार कुर्मी समुदाय के इकलौते सीएम हैं, जो
पिछले डेढ़ दशक के बिहार की सत्ता के धुरी बने हुए हैं।
उत्तर प्रदेश की बात करें
तो यहां की सियासत ओबीसी के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में बिहार से सटे हुए पूर्वी
उत्तर प्रदेश में कुर्मी समुदाय काफी निर्णायक भूमिका में है। एक तरफ जहां कुर्मी
वोटरों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी से लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस तक अपने जोर आजमाइश में जुटी हैं तो वहीं
दूसरी तरफ नीतीश कुमार की पार्टी भी इसी वोटर्स के दम पर सूबे में अपनी सियासी
एंट्री करना चाहती है। ऐसे में अगर समाजवादी पार्टी का कुर्मी समुदाय के सबसे बड़े
नेता नीतीश की पार्टी जेडीयू के साथ गठबंधन होता है तो बीजेपी को मिलने वाला
कुर्मी वोट बंट सकता और सपा- जेडीयू गठबंधन को इसका फायदा मिलेगा। वर्तमान में
बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की इस जाति पर अच्छी पकड़ मानी
जाती है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)