Posted by : achhiduniya 20 March 2023

विश्व स्वास्थ्य संगठन [डब्ल्यूएचओ] इमरजेंसीज के निदेशक माइकल रेयान ने कहा कि शायद अब हम सभी एक ऐसे वक्त में आ चुके हैं, जहां से कोरोना एक सीजनल इंफ्लुएंजा के रूप में तब्दील हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 हमारे स्वास्थ के लिए खतरा है। हमारी जान के लिए भी खतरा है, लेकिन अब यह मनाव समाज और हॉस्पिटल सिस्टम को चुनौती नहीं दे पाएगा। साथ ही मुझे पुरा यकीन भी है कि बहुत जल्द ही यह होगा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किए हुए तीन साल 
बीत चुके हैं। उधर डब्ल्यूएचओ के चीफ टेड्रोस ने कहा था कि यदि सभी देश कई हफ्ते पहले हरकत में आ जाते तो स्थिति कुछ बेहतर होती। करीब तीन साल बाद कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ की टीम किसी नतीजे पर पहुंची है। इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन कभी भी कोरोना को लेकर जारी इमरजेंसी को खत्म कर सकता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक साल 2023 में कोरोना के लक्षण साधारण फ्लू के लक्षणों जैसे सीमित हो जाएंगे। साथ ही डब्ल्यूएचओ इस बात को लेकर बहुत ज्यादा आश्वस्त है कि कोविड-19 वायरस अब अपने अंतिम कगार की ओर बढ़ रहा है। कोरोना को डब्ल्यूएचओ ने 30 
जनवरी, 2020 को इंटरनेशनल इमरजेंसी के तौर पर घोषित किया था। तब तक चीन के बाहर कोरोना के 100 केसेज सामने आ चुके थे। हालांकि इस दौरान किसी की जान नहीं गई थी,लेकिन मार्च के शुरूआती हफ्ते से ही कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर बरपाना शुरू कर दिया और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा कि हमने हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया ताकि सभी देश निर्णायक फैसला करें,लेकिन कई देश ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। 

डब्ल्यूएचओ के चीफ ने टेड्रोस ने कहा कि आज तीन साल बीतने पर कोरोना से 7 मिलियन मौतों का आधिकारिक आंकड़ा दर्ज हुआ है। हालांकि हम जानते है हकीकत कुछ और है। कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की सख्या इससे कही ज्यादा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -