Posted by : achhiduniya 15 April 2023

देश में कई ऐसी ट्रेनें हैं, जिन्हें अपने गंतवय स्टेशन से निर्धारित स्टेशन तक पहुंचने में तीसरा दिन लग जाता है। इस सिलसिले में वंदे भारत ट्रेन का उदाहरण लें तो ये देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन है जो आपको नई दिल्ली से वाराणसी महज 8 घंटे में पहुंचा देती है, इसे भी अभी तक उसकी अधिकतम रफ्तार से नहीं चलाया जा सका है। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली रेल गाड़ियों की बात करें तो वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड 180kmph है। दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड 160 kmph तो 

दिल्ली-मुंबई राजधानी की स्पीड 140 kmph है। दिल्ली-हावड़ा  हो या दिल्ली-मुंबई रेल रूट, देश में मौजूद किसी भी रेल ट्रैक क्षमता इतनी नहीं है कि वहां 200 की स्पीड से ट्रेन दौड़े और वो ट्रैक उसका वजन झेल सके। इसलिए ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 या 180 होने के बावजूद उन्हें 140 किलोमीटर प्रति घंटे के नीचे ही चलाया जाता है। भारतीय रेलवे में बीते कुछ सालों में कई बड़े बदलाव हुए हैं,लेकिन बात जब कम समय में ज्यादा दूरी तय करने वाली ट्रेनों की होती है तब पता चलता है 

कि देश में मौजूद रेलवे ट्रैक्स की क्षमता हाई-स्पीड ट्रेन संभालने लायक नहीं है। इन मुश्किलों और चुनौतियों का ध्यान रखते हुए अब रेलवे हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक  बना रहा है। जहां जल्द ही 220 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों को दौड़ाया जाएगा। राजस्थान के जोधपुर डिवीजन में गुढा-थथाना मीठड़ी के बीच 59 किलोमीटर का ट्रैक बन रहा है। जहां वंदे भारत समेत देश की अन्य तेज रफ्तार वाली गाड़ियों की टेस्टिंग होगी। इसे आप देश का सबसे मजबूत ट्रैक कह सकते हैं। रेल अधिकारी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक इस हाई स्पीड टेस्ट ट्रैक का पहले फेज का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। पहले फेज में 23 KM का ट्रैक बन रहा है। गुढ़ा में 13 किलोमीटर का एक हाई-स्पीड लूप और नवा में 3 किलोमीटर का एक क्विक टेस्टिंग लूप होगा। इस ट्रैक से गुजरने वाली हर गाड़ी की स्टेबिलिटी टेस्टिंग, फ्लेक्सिबिलिटी टेस्टिंग होगी। इसके साथ ही हर रेलगाड़ी का व्हील ऑफ लोडिंग टेस्ट, बोगी रोटेशनल रेजिस्टेंस टेस्ट और एक्स-फैक्टर 

टेस्ट भी किया जाएगा।  इसके बाद देशभर में इस मॉडल के हाईटेक, मजबूत और सुरक्षित ट्रैक बनेंगे, ताकि फ्यूचर की रेल जर्नी का सफर, सुखद और मंगलमय होने के साथ समय बचाने वाला साबित होगा। ये प्रोजेक्ट साल 2024 में पूरा होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ चांदी की 200 ईंटें कहां गईं, राम मंदिर ट्रस्ट ने तो रसीद भी नहीं दी, सिंधी समाज ने मांगा जवाब।@ राम मंदिर चढ़ावा मामला-सीएम योगी से मिली SIT, सौंप सकती है अपनी रिपोर्ट-सूत्र।@ Google Map की वजह से छूट गया NEET का एग्जारम! गलत सेंटर पहुंचने पर छात्रों को नहीं मिली एंट्री।@ अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी मामले में FIR की मांग की।@ पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग,भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट।@ गोरखपुर में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बेचन राम की गाड़ी को कार ने पीछे से मारी टक्कौर, पति-पत्नी घायल। @ कोलकाता नगर निगम ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, अब गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जाना जाएगा।@ 5 लाख में खरीदते थे किडनी, ED ने बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश।@ खाटूश्यामजी के नजदीक एक और बनेगा नया रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने दी बड़ी सौगात।@ रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारा विवाद में 24 घंटे बाद भी नहीं निकला समाधान, छत पर डटे निहंग सिख।@ तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, दो की मौत, 46 अस्पताल में भर्ती।@ कौड़ियों में भारत का खनिज चीन को बेचा, अब ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां।@ सीएम योगी ने झांसी में किया योगाभ्यास, पीएम मोदी की तारीफ, कहा-स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरी।@ उत्तराखंड के चंपावत में खाई में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो जिंदा जले, तीन घायल।@ गुरुग्राम रोडरेज केस के आरोपी निकले BBA स्टूडेंट, सड़क पर सनक और मारपीट का VIDEO वायरल।@ केरल में पकड़ा गया अवैध अंग तस्करी का बड़ा रैकेट, 5 लाख में निकालते थे किडनी, 30 लाख में बेचते थे।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -