- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- ट्विटर को टक्कर देने आ गया ब्लू स्काई - “ट्विटर 2"
Posted by : achhiduniya
28 April 2023
ट्विटर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के नए मालिक एलन
मस्क की मस्ती दिन ब दिन बड़ने से लोगो में
नाराजगी है हाल ही
मे ब्लू टिक के लिए पैसे की बाध्यता लगाने के चलते भी लोगो ने कड़ी आलोचना की थी,लेकिन अब ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने ब्लू स्काई
नामक अपना खुद का ट्विटर अल्टरनेटिव पेश किया है। यूजर इंटरफ़ेस के मामले में, ब्लू स्काय काफी हद तक ट्विटर के समान है।
इतना कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने इसे "ट्विटर 2" नाम भी दिया है। अभी के लिए ब्लू स्काय का एकमात्र उद्देश्य उन यूजर्स
को अपने प्लेटफार्म पर लाना है, जो ट्विटर पर होने वाले
बदलावों से खुश नहीं हैं। हालांकि, इस प्लेटफार्म के साथ अभी एक कमी भी है। ब्लू स्काई प्लेटफॉर्म
हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है। यह वर्तमान में बीटा टेस्टिंग में है और इसे केवल
एक इन्विटेशन कोड के माध्यम से
एक्सेस किया जा सकता है। ब्लू स्काय जनता के लिए ओपन नहीं है,लेकिन फिर भी इसकी वेटिंग लिस्ट में दस लाख लोग आ चुके हैं, जो दर्शाता है कि लोग ट्विटर से कितना परेशान हो चुके हैं। Data.ai ने फॉर्च्यून को बताया कि दुनिया भर में ऐपल के ऐप स्टोर से ऐप
को 360,000
से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। ब्लू स्काय प्लेटफार्म
ट्विटर के समान है,लेकिन इसे लेकर इसे लेकर जैक डॉर्सी का कहना है
कि हम एक खुले सोशल मीडिया इकोसिस्टम की कल्पना कर रहे हैं।
.jpg)

.jpg)
.jpg)