- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- लव जिहाद से जुड़ी सच्ची घटना,32 हजार लड़कियों की कड़वी सच्चाई को दर्शाती फिल्म 'द केरल स्टोरी'....
Posted by : achhiduniya
28 April 2023
प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी। एक साल तक रिसर्च करते रहे ताकि हमारी
स्क्रिप्ट में कोई भी झूठ ना हो। मुद्दा हमारी देश की बेटियों का है तो हम लोग ऐसा
कोई काम नहीं करना चाह रहे थे कि लोग कहे कि ऐसा तो कभी हुआ ही नहीं है। हम जब इस
फिल्म के लिए रिसर्च कर रहे थे, तो हम सैकड़ों लड़कियों से
मिले, जो मैनिपुलेटिव कन्वर्जन का शिकार हुई हैं, तो कैसे ये एक फेक फिल्म है? हर किसी
का अपना-अपना नजरिया है देखने का लेकिन हम सच के साथ खड़े हैं। इस फिल्म में 32 हजार पीड़ित
लड़कियों की दर्दनाक कहानी को बयां किया गया है, जिन्हें लव जिहाद के जरिए पहले मुस्लिम बनाया गया और फिर उन्हें
ISIS जॉइन करने के लिए मजबूर किया गया था। इस फिल्म को लेकर एक तबका
विरोध भी कर रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ एक एजेंडा है। जैसा
कि इसके ट्रेलर में दिखाया गया है, ऐसा कभी
केरल में हुआ ही नहीं है। अब इस पर विपुल शाह ने खुलकर बात की है।
एक निजी न्यूज चैनल ने इंटरव्यू के दौरान बताया विपुल
शाह से पूछा गया कि एक तब का है जिनका कहना है कि ये फिल्म एजेंडा के तहत बनाई गई
है। इस विवाद पर आपका क्या रिएक्शन है? इसके
जवाब में फिल्ममेकर ने कहा, ये फिल्म तीन लड़कियों की
सच्ची कहानी पर आधारित है। अगर तीन लड़कियों की ये एक कहानी है, तो कैसे ये एक फेक एजेंडा हो सकता है। इसका कोई जवाब नहीं दे पा
रहा है। विपुल शाह से पूछा गया कि उन्हें ये फिल्म बनाने का आइडिया कहां से आया
तो
उन्होंने जवाब में कहा, मेरे एक डायरेक्टर हैं वो मेरे
पास तीन साल पहले एक स्क्रिप्ट लेकर आए। तब स्क्रिप्ट पूरी नहीं थी सिर्फ कहानी थी। उन्होंने
कहा कि इस पर काफी रिसर्च करके वह इस पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना चुके हैं। डायरेक्टर
ने आगे कहा,इस फिल्म में जो एक-एक सीन एक-एक लाइन वो सब सच है। जब हमारी
स्क्रिप्ट तैयार हो गई तब हमने इस फिल्म को बनाने का फैसला किया।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)