- Back to Home »
- Discussion , Politics »
- AIMIM गद्दार पार्टी, मुस्लिम वोटों को बांटने के लिए बीजेपी से पैसे लेते हैं असदुद्दीन ओवैसी PB – CM ममता बनर्जी ने लगाया आरोप...
AIMIM गद्दार पार्टी, मुस्लिम वोटों को बांटने के लिए बीजेपी से पैसे लेते हैं असदुद्दीन ओवैसी PB – CM ममता बनर्जी ने लगाया आरोप...
Posted by : achhiduniya
22 April 2023
ईद के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता
में नमाज के लिए आयोजित सभा में पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी की प्रमुख ममता
बनर्जी ने असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर उन पर जोरदार हमला बोला। ममता ने
मुसलमानों के बीच ओवैसी को बीजेपी का एजेंट बताया साथ ही उनकी पार्टी ऑल इंडिया
मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिलीन को गद्दार पार्टी करार दिया है। आयोजित सभी में
लोगों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, हम
बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते। हम देश में बंटवारा नहीं चाहते
हैं। जो लोग देश को विभाजित नहीं चाहते हैं उन्हें मैं आज ईद पर वादा करती हूं कि
मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं, लेकिन
मैं देश
को विभाजित नहीं होने दूंगी। ममता ने
असदुद्दीन ओवैसी पर करारा
हमला करते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट का करार दिया। उन्होंने कहा, कोई बीजेपी से पैसे लेता है और कहता है कि हम मुस्लिम वोट बांट
देंगे। मैं उनसे कहती हूं कि उनमें मुस्लिम वोटों को बीजेपी के लिए बांटने की
हिम्मत नहीं है। यह मेरा आपसे वादा है। चुनाव में एक साल बाकी है। देखेंगे कि कौन
जीतता है और कौन हारता है। ममता ने कहा, मैं
आपसे बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शांत रहें, किसी की
नहीं सुने। एक गद्दार पार्टी है जिससे मुझे लड़ना है। मुझे केंद्र की एजेंसियों से
भी लड़ना है। मैं उनसे लड़ती हूं क्योंकि मेरे पास ऐसा करने का
साहस है। मैं झुकने
के लिए तैयार नहीं हूं। ममता ने केंद्र सरकार पर
संविधान को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आज
संविधान बदला जा रहा है। देश से लोकतंत्र ही चला जाएगा तो सब कुछ चला जाएगा। केंद्र
सरकार देश का इतिहास बदल रहे हैं, वह एनआरसी लाए। मैंने उनसे कहा
कि उन्हें मैं ऐसा करने नहीं दूंगी।
.jpg)
.jpg)
