- Back to Home »
- Discussion , Suggestion / Opinion »
- युवा अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस पर दिया पंचप्रणो का सूत्र पीएम मोदी ने...
Posted by : achhiduniya
21 April 2023
नई दिल्ली में सिविल सेवकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को कहा कि आप सभी को सिविल सेवा दिवस की बहुत-बहुत
शुभकामनाएं। इस साल का सिविल सेवा दिवस बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। यह ऐसा समय है
जब देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने
कहा कि पंचप्रण का संकल्प भारत को उस ऊंचाई पर ले जाएगा, जिसका वह हकदार है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने पंच प्राणों का
आह्वान किया था। इसमें विकसित भारत के निर्माण का विराट
लक्ष्य हो,
गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों
को सर्वोपरि रखना हो। इन पंच प्राणों की प्रेरणा से जो ऊर्जा निकलेगी, वो हमारे देश को वो ऊंचाई देगी, जिसका
वो हमेशा से हकदार रहा है। पीएम मोदी ने
कहा कि पिछले 9 सालों में अगर भारत के विकास को नई
गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था। पिछले 9 सालों में भारत आज जहां पहुंचा है, उसने हमारे देश को बहुत ऊंची छलांग के लिए तैयार कर दिया है। देश में ब्यूरोक्रेसी वही है, अधिकारी-कर्मचारी वही हैं लेकिन परिणाम बदल गए हैं। पिछले 9 सालों में भारत अगर विश्व पटल पर एक विशिष्ट भूमिका में आया है तो इसमें आपका
सहयोग भी रहा है। पीएम ने कहा कि देश को आजादी के
अमृतकाल तक लाने के लिए उन अधिकरियों की बड़ी भूमिका रही, जो 15-25 साल पहले इस सेवा में आए हैं
और अब आजादी के इस अमृतकाल में उन युवा अधिकारियों की भूमिका सबसे बड़ी है जो अगले
15-25 साल इस सेवा में रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने अधिकारियों से
कहा कि आपको इस कालखंड में देश की सेवा करने का मौका मिल रहा है। आजादी के अमृतकाल
में देश के स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का दायित्व हम सभी पर है।
हमारे पास समय कम है, लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं, लेकिन
हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है, लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)