- Back to Home »
- Politics »
- सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! मित्रकाल के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई...कांग्रेस नेता राहुल गांधी
सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! मित्रकाल के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई...कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
03 April 2023
मानहानि के मामले में सजा को सूरत कोर्ट में
चुनौती देने के लिए राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सूरत
पहुंचे। मानहानि के मामले में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के बाद
राहुल गांधी सुरत की जिला अदालत से निकलते राहुल गांधी ने कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ट्वीट कर कहा,ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
है। इस संघर्ष में, सत्य
मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मानहानि के मामले में सजा को सूरत
कोर्ट में चुनौती देंगे। कोर्ट ने ‘मोदी
सरनेम’ को लेकर की गई टिप्पणी पर राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2
साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी के जमानत पर उनके वकील ने कहा कि आज कोर्ट में
अपील डाली गई,
कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है। राहुल गांधी को
बेल दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
.jpg)
.jpg)