- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- तुलसी काढ़ा देगा कोरोना को मात...जाने बनाने की विधि और फायदे...?
Posted by : achhiduniya
15 April 2023
धार्मिक महत्वों के साथ-साथ तुलसी आपके स्वास्थ को भी कई तरह के
लाभ पहुंचा सकता है वहीं कई बिमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। तुलसी में
विटामिन C,
कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, आयरन, विटामिन- K के साथ-साथ और भी बहुत से पोषक
तत्व मिलते हैं,जो कि आपको इम्युनिटी के साथ-साथ कई रोगों से
लड़ने की क्षमता देता है। इसका लाभ उठाने के लिए आप इसे काढ़े के रूप में ले सकते
हैं। भारत में तुलसी को आयुर्वेदिक औषधि का दर्जा दिया गया है। तुलसी के फायदे:- तुलसी का उपयोग सांस संबंधी
समस्याओं को दूर करने में मदद करता
है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर के कई विषैले पदार्थों से लड़ने
में मदद करता है। इसका उपयोग बुखार, ठंडी, खांसी, सर्दी जैसी बीमारियों के लिए
फायदेमंद होता है। यह शरीर में इंस्टेंट एनर्जी देता है और तनाव को कम करने तथा
संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। तुलसी का उपयोग मस्तिष्क संबंधी समस्याओं जैसे
भूलने की बीमारी और तनाव के लिए फायदेमंद होता है। तुलसी का काढ़ा बनाना बहुत ही आसान
होता है और इसे आप रोज़ाना बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए तुलसी के 10-15 पत्तों को पानी
में उबालना शुरू करें उसके साथ ही उसमें हल्दी, काली मिर्च, अजवाइन, डाल ले और चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग करें। इसे चाय की तरह पका
ले, आपका काढ़ा तैयार हो जाएगा। इसे छान कर गरम ही पियें।
.jpg)
.jpg)
.jpg)