- Back to Home »
- Discussion , National News »
- रामनवमी हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट तलब की केंद्र सरकार ने...
Posted by : achhiduniya
04 April 2023
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हावड़ा में रामनवमी के
दौरान हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने
बताया कि 30 मार्च को इस त्योहार के दौरान दो समूहों के बीच झड़पें हुई थीं। इलाके
में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था और दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी।
मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर राज्य
सरकार से
एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय
गृह मंत्री अमित शाह के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से बात करने तथा राज्य में और
खासतौर पर हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाकों में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के
कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। सूत्रों के अनुसार हावड़ा में हिंसा के सिलसिले में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
.jpg)
.jpg)